फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन पर सरकार सख्त, गृह मंत्रालय ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश

Thu, 02 Apr 2020 04:34 PM IST
आसिम खान एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन



 


पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन उपायों के उल्लंघन पर अधिकारियों द्वारा डीएम अधिनियम और आईपीसी के प्रावधानों के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

इससे पहले बुधवार को लॉकडाउन की घोषणा में बरती जा रही ढील को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से गुजारिश की थी कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा था, लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बरती जा रही ढील आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


गृह सचिव ने कहा था कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए लॉकडाउन उपायों में ढील बरत रही हैं। यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के उपायों का उल्लंघन है। 

उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू करें।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें