भारत में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण किए हुए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने से पूरा देश कांप उठा है। संक्रमण से अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पिछले कुछ समय से हर रोज तीन लाख से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर नए मरीजों का आंकड़ा 22.5 लाख हो गया है। वहीं एक सप्ताह के दौरान कोविड की वजह से होने वाली मौतों में तीव्र बढ़ोतरी देखी गई है।
कोरोना के मामले में भारत सबसे आगे
एक सप्ताह में साढ़े 22 लाख नए मरीज मिलने के बाद भारत दुनिया में कोरोना के मामले में सबसे ऊपर हो गया है। इससे पहले अमेरिका में कोरोना ने कोहराम मचाया था। इसी साल जनवरी महीने में अमेरिका में एक सप्ताह में नए संक्रमित मरीजों की संख्या 17.9 लाख तक हो गई थी। लेकिन इस सप्ताह भारत ने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।