फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से मिले सीडीएसः सेना के रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी भी कोराना ड्यूटी में तलब, महामारी को लेकर की समीक्षा

Mon, 26 Apr 2021 04:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महामारी के खिलाफ जंग में सेना भी उतरी मैदान में
  • जनरल रावत ने पीएम को कराया तैयारी से अवगत
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी देते सीडीएस जनरल रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निरंतर तेज हो रही दूसरी कोरोना लहर के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाॅफ जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम के साथ उन्होंने महामारी से निपटने के लिए सेना की तैयारियों और शुरू किए गए कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार सीडीएस रावत ने पीएम मोदी को बताया कि बीते एक-दो साल में सेना से समय पूर्व रिटायरमेंट लेने वाले चिकित्सा अधिकारियों को भी उनके मौजूदा निवास के आसपास के कोविड सेंटर में सेवाएं देने के लिए तलब किया जा रहा है। 

पीएमओ के अनुसार सेना के अन्य रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे इमर्जेंसी हेल्पलाइन के जरिए परामर्श सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहें। 
विज्ञापन







सारे चिकित्सा अधिकारी तैनात किए
जनरल रावत ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि सेना के कमान मुख्यालयों के सारे चिकित्सा अधिकारियों के अलावा कोर मुख्यालयों, डिवीजन मुख्यालयों व वायुसेना व नौसेना के ऐसे ही मुख्यालयों के सभी मेडिकल ऑफिसर्स को भी अस्पतालों में तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें