फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता के लिए नियंत्रण कक्ष-हेल्पलाइन नंबर शरू करें राज्य सरकार: केंद्र

Wed, 25 Mar 2020 07:04 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से देश में तीन सप्ताह के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनके मुख्यालयों और प्रत्येक जिले में 24 घंटे काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष शुरू करने को कहा है जिसकी एक हेल्पलाइन भी हो।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को ऐसे समय में पत्र लिखा गया है जब इस तरह की खबरें आ रही हैं कि जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के वितरण तथा आपूर्ति में शामिल लोगों को आवाजाही पर पाबंदियों तथा पुलिस की पूछताछ की वजह से कठिनाइयां आ रही हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाए जिसके माध्यम से अस्पतालों में कोरोना वायरस के मामलों से निपट रहे स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों तथा अन्य अधिकारियों को मदद मिल सके क्योंकि ऐसे कई लोगों को उनके मकान-मालिक, पड़ोसी तथा अन्य स्थानीय लोग परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने पत्र में कहा कि जमीनी स्तर पर जरूरी सामान की निर्बाध उपलब्धता रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होगा कि प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पूरे समय काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करे जिसमें एक हेल्पलाइन भी हो।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस से इस मामले में समन्वय के लिए राज्य में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें