फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस ने डिफेंस एक्सपो 2020 में बिगाड़ा चीन का जायका

Fri, 07 Feb 2020 12:26 AM IST
संजीव कुमार झा शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना की चोट से उबरने में चीन को लगेंगे कई साल
  • आर्थिक दबाव तो महसूस करने लगा है चीन
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस चीन को बहुत गहरी चोट पहुंचा रहा है। चीन मामले के विशेषज्ञ एक पूर्व सैन्य अधिकारी के अनुसार वहां स्थिति बहुत दयनीय चल रही है। लंबे समय से पेइकिंग,शंघाई में रहकर दो महीने पहले लौटे सूत्र का कहना है कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या हजारों में हो सकती है।

विज्ञापन


सही आंकड़ा चीन छिपा रहा है। इससे भी भयानक स्थिति यह है कि न केवल चीन के लोग, बल्कि अंतरराष्ट्रीय  कंपनियां, निवेशक डर गए हैं। दहशत का आलम यह है कि डिफेंस एक्सपो 2020 में तमाम चीन की कंपनियों ने आने की इच्छा शक्ति दिखाई थी,लेकिन उनके अधिकारियों को वीजा नहीं मिल सका।

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के आटो एक्सपो में भी चीन की सशक्त भागीदारी नहीं हो सकी। भारत की रक्षा क्षेत्र की एक कंपनी के अधिकारी का कहना है कि अपना कंसाइनमेंट लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

आर्थिक दबाव बढ़ रहा है

सैन्य मामलों के विशेषज्ञ और पेरिस समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी में सक्रिय रहने वाले पूर्व एयर वाइस मार्शल एनबी सिंह का कहना है कि कोरोनावायरस चीन को आर्थिक क्षेत्र में बड़ी डेंट लगा रहा है।

विज्ञापन


तमाम बड़ी कंपनियां चीन में अपने प्लांट को बंद करके स्थिति सामान्य होने का इंतज़ार  कर रही हैं। बताते यह चीन के लिए बहुत बड़ा आर्थिक दबाव है। एक केंद्रीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव का कहना है कि भारत समेत दुनिया के देशों हर स्तर चीन का दौरा टाल दिया है।

दो विमान में 640 नागरिकों को ले आया भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार भारत दो विमान में 640 अपने और सात मालदीव के नागरिकों को ले आया। इनको गहन परीक्षण के बाद लाया गया। इनमें से किसी को कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडें बताते हैं कि 98 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। देश 21 हवाई अड्डों पर आने वाले लोगों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें