फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर मुझे कोरोना वायरस संक्रमण हुआ तो क्या मेरे बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाएंगे?'

Mon, 06 Apr 2020 07:46 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए लोग हर प्रकार का एहतियात बरत रहे हैं लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके मन में तरह-तरह के प्रश्न हैं और इनके उत्तर जानने के लिए वे चिकित्सकों से और अस्पतालों के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करके अपनी शंकाओं का समाधान कर रहे है।

विज्ञापन


परेशान लोगों के प्रश्न इस प्रकार हैं...अगर मुझे कोरोना वायरस संक्रमण हुआ तो क्या मेरे बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाएंगे? अगर मुझे संक्रमण हुआ और बंद के कारण मैं अस्पताल नहीं पहुंच पाया तो? जब मैं अस्पताल पहुंचूंगा तो क्या मुझे वेंटिलेटर मिल पाएगा? अगर मेरी मौत हो गई तो क्या मेरा अंतिम संस्कार करने कोई आएगा? 

कोविड-19 के मामले देख रहे अस्पतालों,मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से लोग इस तरह के प्रश्न पिछले कुछ दिनों से पूछ रहे हैं इसके अलावा हेल्प लाइन नंबरों में भी परेशान हाल लोग ऐसे ही प्रश्नों के उत्तर जानना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य के एक विशेषज्ञ ने पीटीआई से कहा कि लोग अनुमान लगा रहे हैं कि बुरे से बुरा क्या होगा, लेकिन यह ठीक नहीं है। इसे रोकना होगा। यह चिंताओं का एक चक्र है जो लोगों को परेशान कर देगा। 

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरो साइंस संस्थान के निदेशक बी एन गंगाधर ऐसी चिंताओं को विषम परिस्थितियों में सामान्य प्रतिक्रिया करार देते हैं। पद्मश्री से सम्मानित गंगाधर कहते हैं कि ऐसे मामलों में अधिकतर लोग ठीक हो जाते हैं। कम से कम 95 फीसदी लोग एकदम ठीक हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि जो भी बीमारी है, वह कम समय चलने वाली बीमारी है, 15 दिन से एक माह से ज्यादा नहीं खिंचती। यह आती है और जाती है। घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें