फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने की दर देश के औसत से ज्यादा

Sun, 05 Jul 2020 05:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर है 60.77 फीसदी
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत 21 राज्यों में यह दर ज्यादा
  • देश में अब तक ठीक हुए 4,09,082 कोरोना से संक्रमित मरीज 
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 21 राज्यों और केद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट देश के औसत रिकवरी रेट से ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जहां देश में कोरोना से ठीक होने की दर 60.77 फीसदी है, वहीं इन 21 राज्यों/केद्रशासित प्रदेशों में यह दर इससे ज्यादा है। मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना के मामलों की संख्या 6.73 लाख हो गई है। वहीं, इस महामारी की वजह से देश में अब तक 19,268 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के प्रबंधन और इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों ने जो सामूहिक और प्रभावी कदम उठाए, उन्हीं की वजह से देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़ी है। मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अभी तक कोरोना से संक्रमित हुए चार लाख नौ हजार 82 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख 44 हजार 814 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 14,856 मरीज ठीक हुए हैं। 

इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की दर है देश के औसत से ज्यादा

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ठीक होने की दर (फीसद में)
चंडीगढ़ 85.9
लद्दाख 82.2
उत्तराखंड 80.9
छत्तीसगढ़ 80.6
राजस्थान 80.1
मिजोरम 79.3
त्रिपुरा 77.7
मध्यप्रदेश 76.9
झारखंड 74.3
बिहार 74.2
हरियाणा 74.1
गुजरात 71.9
पंजाब 70.5
दिल्ली 70.2
मेघालय 69.4
ओडिशा 69.0
उत्तर प्रदेश 68.4
हिमाचल प्रदेश 67.3
पश्चिम बंगाल 66.7
असम 62.4
जम्मू-कश्मीर 62.4

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें