फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: तीन कंपनियों का रैपिड जांच किट आयात लाइसेंस रद्द, 16 का निलंबित

Sun, 26 Jul 2020 03:05 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रैपिड जांच किट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
भारत के दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने तीन कंपनियों का रैपिड जांच किट आयात करने का लाइसेंस रद्द, जबकि 16 कंपनियों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इन कंपनियों को यूएसएफडीए ने अपनी कोरोना वायरस सीरोलॉजी टेस्ट किट सूची से हटा दिया है। डीसीजीआई ने कैडिला हेल्थकेयर, एमडीएएसी इंटरनेशनल और एनडब्ल्यू ओवरसीज का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जबकि जिन कंपनियों का लाइसेंस निलंबित हुआ है, उनमें ट्रांसएशिया बायो मेडिकल, कॉस्मिक साइंटेफिक, इनबायोस इंडिया, एसडी बायोसेंसर, एक्यूरेक्स बायोमेडिकल्स, बायो हाउस सॉल्युशन और ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीजीआई ने अपने आदेश में कहा, इन कंपनियों को 17 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कंपनियों से पूछा गया था कि यूएसएफडीए के इन कंपनियों को अपनी सूची से हटाने के बाद क्यों न इनका लाइसेंस रद्द किया जाए। कंपनियों को 20 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपनी थी। डीसीजीआई ने 21 जुलाई को 16 कंपनियों से कहा, आपकी प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं है। 

हालांकि अपने उत्पाद के बारे में आपने कहा है कि आपका आयात लाइसेंस रद्द न किया जाए, लिहाज अगले आदेश तक लाइसेंस निलंबित किया जाता है। जिन कंपनियों का लाइसेंस रद्द किया गया है, उन्हें कहा गया है कि आपने कहा कि आप अपने उत्पाद का लाइसेंस सरेंडर करना चाहते हैं, लिहाजा तत्काल प्रभाव से आपका लाइसेंस रद्द किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें