फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की सड़क पर मौत, तीन घंटे पड़ा रहा शव

Sun, 19 Jul 2020 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के सत्तेनपल्ली में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की सड़क पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उसका शव करीब तीन घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। यह व्यक्ति अस्पताल जाने के लिए ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पर आया था। इसी दौरान उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस बाके में सत्तेपल्ली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस विजयचंद्र ने बताया कि पुलिस को 3.15 मिनट पर जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति वीके राव का शव गुंटूर जिले के सत्तेनपल्ली में सड़क पर पड़ा है। वह कोरोना पॉजिटिव थे। 



उन्होंने बताया कि पुलिस और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को श्मशान घाट ले गई। शव कुछ समय के लिए सड़क पर था लेकिन यह उतना ही समय था जितने में हम वहां पहुंचते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें