फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का विकास: पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा, कोरोना वैक्सीन की प्रगति पर मिली अहम जानकारी

Sat, 28 Nov 2020 06:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में बन रही वैक्सीन का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की तीन प्रयोगशालाओं के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जाइडस कैडिला के प्लांट में कंपनी के टीके की डेढ़ घंटे समीक्षा की। इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भारत बायोटेक के प्लांट में टीके के विकास की समीक्षा की। वहीं, इसके बाद  प्रधानमंत्री पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के लॉन्च के समय, उत्पादन और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
पुणे पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:48 PM, 28-Nov-2020

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में टीम के साथ हुई अच्छी बातचीत- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में टीम के साथ अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अब तक की अपनी प्रगति के बारे में बताया। टीम ने टीका निर्माण को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस योजना के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी साझा की। 
 

05:41 PM, 28-Nov-2020

टीके के विकास पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू

टीके के विकास पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। इस समय प्रधानमंत्री सीरम इंस्टिट्यूट में कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां ले रहे हैं। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका मिलकर कोवीशील्ड नाम की वैक्सीन बना रही हैं।
 

05:22 PM, 28-Nov-2020

सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचकर पीएम मोदी जायजा ले रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचकर वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं के साथ टीके के विकास की जायजा ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
04:58 PM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंच गए हैं। यहां वो टीके के विकास की समीक्षा लेंगे।
 

04:34 PM, 28-Nov-2020

पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे पहुंच गए हैं। यहां वो सीरम इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों से बात करेंगे। साथ ही वैक्सीन निर्माण में हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे। 
 

विज्ञापन
04:19 PM, 28-Nov-2020

हैदराबाद के बाद पीएम मोदी पुणे रवाना होंगे

भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे, जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे, जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

04:10 PM, 28-Nov-2020

पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए

पीएम नरेंद्र मोदी हैदरबाद में भारत बायोटेक के बाहर लोगों का अभिवादन करते हुए।

03:18 PM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को दी बधाई

हैदराबाद में भारत बायोटेक केंद्र में, उनके स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। परीक्षण की अबतक की प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम शीघ्र प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर काम कर रही है।
 
 

02:08 PM, 28-Nov-2020

भारत बायोटेक के प्लांट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत बायोटेक के हैदराबाद स्थित प्लांट पहुंच गए हैं। यहां वे टीके के विकास की समीक्षा करेंगे।
 
 

01:14 PM, 28-Nov-2020

पुणे में एसआईआई के दौरे के समय पीएम के साथ नहीं रहेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के दौरे के समय शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया, 'मुख्यमंत्री और राज्यपाल पुणे में नहीं रहेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सूचित किया है कि चूंकि प्रधानमंत्री बहुत कम समय के लिए आ रहे हैं इसलिए उनकी मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है।'

01:08 PM, 28-Nov-2020

हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी हैदराबाद पहुंच गए हैं। वे यहां भारत बायोटेक के प्लांट का दौरा करेंगे। कंपनी कोवाक्सिन नाम का टीका बना रही है। अगस्त से टीके के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है।
 
 

12:55 PM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री ने जाइडस कैडिला की टीम की प्रशंसा की

जाइडस कैडिला के प्लांट का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। यहां जाइडस कैडिला द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी ली। मैं इस काम के लिए उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए सक्रिय रूप से उनके साथ काम कर रही है।'
 

 

11:43 AM, 28-Nov-2020

हैदराबाद के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

जाइडस कैडिला के प्लांट का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वे लगभग डेढ़ घंटे में यहां पहुंच जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री भारत बायोटेक के टीके की समीक्षा करेंगे।

11:34 AM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री ने भीड़ का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीका समीक्षा यात्रा के दौरान अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क के बाहर एकत्रित भीड़ का अभिवादन किया।
 
 

11:14 AM, 28-Nov-2020

केंद्र सरकार बना सकती है मोबाइल एप

केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन को लेकर एक मोबाइल एप बना सकती है।

10:56 AM, 28-Nov-2020

जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी की ZyCOV-D वैक्सीन के विकास की समीक्षा की।
 

10:22 AM, 28-Nov-2020

अगले साल मार्च में आ सकता है जाइडस का वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए जाइडस कैडिला ने नेशनल बायोफार्मा मिशन, विराक और भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के साथ समझौता किया है। एक अनुमान के अनुसार कंपनी का वैक्सीन इस्तेमाल के लिए अगले साल मार्च तक तैयार हो सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो कैडिला 17 करोड़ वैक्सीन बनाने की तैयारी कर रहा है।


 

10:09 AM, 28-Nov-2020

जाइडस कैडिला के प्लांट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी जाइडस कैडिला के प्लांट पहुंच गए हैं। कंपनी ZyCoV-D वी नाम से कोरोना वैक्सीन बना रही है। इसका पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और अगस्त से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है।
 
 

10:09 AM, 28-Nov-2020

तीन शहरों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

‘जाइडस कैडिला’ का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे। यहां वे भारत बायोटेक कंपनी का दौरा करेंगे। कंपनी की कोवाक्सिन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। फिर वे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे, जो एस्ट्रेजेनेका और ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोरोना का टीका बना रही है।

09:21 AM, 28-Nov-2020

पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा, कोरोना वैक्सीन की प्रगति पर मिली अहम जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के शहर अहमदाबाद पहुंचे हैं। वे यहां जाइडस कैडिला द्वारा बनाए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे हैदराबाद और फिर पुणे जाएंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे।'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें