पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतों के अलावा कम से कम एक पखवाड़े तक लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की। उन्होंने रैपिड टेस्टिंग किट की जल्द आपूर्ति के लिए भी कहा।
वाराणसी से भाजपा अध्यक्ष से क्या कहा था प्रधानमंत्री ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने फैशनेबल मास्क की जगह गमछे का प्रयोग करने की सलाह दी थी। विश्वकर्मा ने मास्क के संबंध में बताया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि मास्क डॉक्टरों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश लोग अपने सिर पर गमछा बांधते हैं या तौलिया रखते हैं। अब उसी से मुंह ढंकने की आदत डालने के बारे में सबको सलाह दी जानी चाहिए।