फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: कोरोना के XBB-1.5 वैरिएंट का नया मामला मिला, अब तक आठ संक्रमित इस स्वरूप की चपेट में आ चुके

Mon, 09 Jan 2023 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इंसाकोग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बीएफ.7 स्वरूप के नौ मामले पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 स्वरूप का एक नया मामला पाया गया है। अब देश में वायरस के इस स्वरूप से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 स्वरूप की वजह से अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन


नया मामला उत्तराखंड में मिला
भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित स्वरूप का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 स्वरूप से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।

अमेरिका में मामलों में वृद्धि को लेकर यही जिम्मेदार 
एक्सबीबी.1.5 स्वरूप, ओमिक्रॉन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है, जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूपों का पुनःसंयोजन है। संयुक्त रूप से एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


बीएफ.7 स्वरूप के नौ मामले
इंसाकोग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बीएफ.7 स्वरूप के नौ मामले पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है। पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन उपस्वरूप बीएफ.7 के चार मामले, गुजरात और हरियाणा में दो-दो तथा ओडिशा में एक मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें