फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 15 दिनों से घर नहीं गई नर्स, बेटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

Thu, 09 Apr 2020 03:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
वायरल वीडियो में रोती बच्ची - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कर्नाटक में वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया है। वीडियो में एक बच्ची अपनी मां से मिलने के लिए बेकरार है। वह दूर से ही अपनी मां को देखकर रोते हुए दिखाई देती है। बच्ची की मां नर्स है जो कोविड-19 के फैलते प्रकोप के बीच अपनी ड्यूटी कर रही है और 15 दिनों से घर नहीं आई है।

विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने पर राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नर्स से बात की और उनके समर्पण की तारीफ की। इस नर्स का नाम सुगंधा है। वह कर्नाटक के बेलागवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कोविड-19 वार्ड में पिछले 15 दिनों से घर गए बिना और अपनी तीन साल की बेटी से मिले बिना लगातार काम कर रही हैं। 

वीडियो में बच्ची अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर बैठकर अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची। वीडियो में दिख रहा है कि वह अस्पताल के प्रवेशद्वार से कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मां की तरफ हाथ हिलाकर रोती है। उसकी मां भी काफी भावुक दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




नर्स के अपने काम को लेकर समर्पण और मां-बच्ची के बीच की दूरी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। जिसके बाद येदियुरप्पा ने सुगंधा से बात की। उन्होंने नर्स से कहा कि आप अपनी बच्ची को देखे बिना कड़ी मेहनत कर रही है। मैंने टीवी पर देखा। कृपया सहयोग करें। भविष्य में आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। ईश्वर आपका भला करे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नर्स को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कोविड-19 को रोकने के लिए उनकी तरह काम कर रहे डॉक्टरों, नर्सों, एएचएसए (स्वास्थ्य) कर्मियों, पुलिस, निकाय कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवा की तारीफ की। एक विज्ञप्ति के अनुसार टेलीफोन पर बातचीत के दौरान नर्स ने स्वास्थ्य कर्मियों की देखभाल पर चिंता जाहिर की। जिसपर मुख्यमंत्री ने उनकी चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि उन्हें हल करना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें