ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए इटोलिजुमाब इंजेक्शन को इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि यह अनुमति सीमित दायरे में एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से पीड़ित कोविड-19 रोगियों के आपात स्थिति में इलाज के लिए दी गई है।