राजस्थान में कोरना के 127 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16,787 हो गई। 389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ओडिशा: 170 नए केस, एक की मौत
ओडिशा में कोरोना से पीड़ित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में 170 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमित होने वालों में एनडीआरएफ का जवान भी है। 6350 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 18 को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सिक्किम: संक्रमितों की संख्या पहुंची 87
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में दो नए मामले सामने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हो गई। महानिदेशक कम स्वास्थ्य सचिव डॉ. पेमा टी भूटिया ने बताया कि संक्रमित पाए गए दोनों लोग आईटीबीपी और एसएसबी के जवान हैं।