फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: वैक्सीन लेने वालों के सैंपल से नए वायरस का निकलेगा तोड़

Fri, 12 Mar 2021 07:35 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों में फिर से संक्रमण फैलाने वाले कोरोना वायरस के नए स्वरूपों पर भारतीय वैज्ञानिकों ने अध्ययन शुरू कर दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महामारी विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा ने कहा कि जिन लोगों को कोरोना टीका लगा है, उनमें से कुछ के सैंपल लेकर जांच शुरू हो चुकी है।  

विज्ञापन


समीरन के मुताबिक इन लोगों के सैंपल के साथ ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में फैले नए म्यूटेशन की जांच करके पता चलेगा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन कोरोना वायरस के नए स्वरूपों को रोक पाने में कितना असरदार हो सकते हैं? यह अध्ययन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष दिसंबर में सबसे पहले ब्रिटेन वाला म्यूटेशन भारत में मिला था। तब से लेकर अब तक 240 मरीजों में अलग-अलग म्यूटेशन मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इन्हीं मरीजों के सैंपल पर काम करते हुए वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में फैले कोरोना वायरस के नए स्वरूप को आइसोलेट कर लिया है। इसी के बाद अब टीके के प्रभाव को जांचने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें