फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में तीसरे दिन दो लाख से अधिक केस, राजधानी में सन्नाटा, दिल्ली सरकार का दावा- पीक निकला

Sun, 16 Jan 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना की तीसरी लहर देश के लगभग सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले चुकी है। लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक केस मिले हैं। देश के 236 जिले गंभीर श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि राजधानी में कोरोना का पीक निकल गया है। अब रोजाना मिलने वाले मामलों में गिरावट आएगी। हालांकि, बीते दो दिन में कोरोना की जांच 36 फीसदी तक कम भी हुई हैं। कोरोना की लहर से निपटने के लिए सप्ताहांत कर्फ्यू का शनिवार को असर रहा। बाजार बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सार्वजनिक परिवहन भी कम दिखे। हालांकि लोगों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से मिलीं।

विज्ञापन


दो दिन की तुलना में जांच का आंकड़ा 98 हजार से कम होकर 67 हजार तक पहुंच गया है। एक दिन में 67,624 नमूनों की जांच में 30.64, यानी 20,718 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना की संक्रमण दर 16 फीसदी पार, गंभीर श्रेणी के जिलों की संख्या हुई दोगुनी
कोरोना की तीसरी लहर देश के लगभग सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले चुकी है। लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक केस मिले हैं। देश के 236 जिले गंभीर श्रेणी में हैं। सात से 13 जनवरी के बीच इनमें साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से भी अधिक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान ही रेड जोन वाले जिलों की संख्या दोगुनी तक बढ़ी है।
विज्ञापन


देश में बीते एक दिन में 2,68,833 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1,22,684 ठीक हुए व 402 की मौत हुई है। वहीं, ओमिक्रॉन के मामलों में एक दिन में 5.01 फीसदी की वृदि्ध दर्ज की है। अब 6,041 लोग संक्रमित हैं। संक्रमण दर 16 फीसदी के पार जा चुकी है। 

154 जिलों में दर 5 से 10 फीसदी

  • 154 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 5 से 10 फीसदी है। इन जिलों को चिंताजनक श्रेणी में रखा गया है। 
  • यूपी : 15,795 नए मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 1873, गाजियाबाद में 1371 मरीज मिले हैं।  
  • मुंबई : 10,661 नए मामले और 11 लोगों की मौत, सक्रिय मामले की संख्या हुई 73518। 
  • हरियाणा : किशोरों को बिना टीका स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा। 26 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
  • प. बंगाल : चार नगर पालिकाओं के चुनाव अब 12 फरवरी को होंगे। कोविड प्रतिबंध 31 तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें