फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हुई, आज 11 नए मामले

Sat, 21 Mar 2020 12:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नये 11 मामलों में से 10 मुंबई से और एक पुणे से सामने आया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सात मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और एक-एक मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित एक मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें