फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू और ओम बिरला की अपील, सांसद निधि से सभी सांसद दें एक करोड़ रुपये

Sat, 28 Mar 2020 10:49 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सभी सांसदों से कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए अपनी सांसद निधि (एमपीलैड फंड) से एक करोड़ रुपये आवंटित करने का अनुरोध किया। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि इस धनराशि का उपयोग आवश्यक जांच किट, मास्क, व्यक्तिगत सुरक्षा किट और अन्य चिकित्सीय उपकरणों के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने सांसदों से वित्तीय वर्ष 2020 -2021 के लिए एमपीलैड स्कीम के तहत आवंटित की जाने वाली धनराशि में से कम से कम एक करोड़ रुपये का स्वीकृति संबंधी सहमति पत्र भरकर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय को भेजने का अनुरोध किया।

कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि ऐसे संकट में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसीलिए सांसदों को उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंदर गरीबों और अभावग्रस्त व्यक्तियों को जन-सहयोग द्वारा खाद्य सामग्रियों एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं की आपूर्ति करने के लिए हमें पूरा प्रयास करने की आवश्यकता है।

उपराष्ट्रपति ने भी की अपील
वहीं, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में सभी सांसद अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का योगदान दें।   
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें