हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा बताया था कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा को लेकर आयोग को 24 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 257 शिकायतें मिलीं। इनमें से 69 शिकायतें ई-मेल के जरिये प्राप्त हुईं। शर्मा के मुताबिक, घरेलू हिंसा के मामलों इससे ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसकी शिकायत करने से डरती हैं।