फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 31 अक्तूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, पांच तारीख से खुलेंगे होटल और बार

Wed, 30 Sep 2020 08:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच दक्षिण मुंबई का दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इसमें कुछ नई छूट देने का भी एलान किया गया है। राज्य में होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत सरकार ने दी है। पांच अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट्स, और बार खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन




इसी के साथ डब्बावाला को मुंबई की लोकल ट्रेन में इजाजत दे दी गई है। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। साथ ही पुणे में लोकल ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई हैं।


महाराष्ट्र में 18317 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 18,317 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 481 मौतें और 19,163 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,84,446 हो गए हैं। जिसमें 36,662 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 10,88,322 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। अभी राज्य में 2,59,033 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें