फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के कलबुर्गी में आस्था के नाम पर तोड़ा गया लॉकडाउन, रथ उत्सव में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Fri, 17 Apr 2020 08:16 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
चित्तपुर में रथ उत्सव का आयोजन हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद भी देशभर में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में सामने आया, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक स्थानीय शिव मंदिर में रथ उत्सव आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समारोह के पांच आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पुलिस उप-निरीक्षक और एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।



पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चित्तपुर तालुक के रावूर गांव में भगवान सिद्धिलिंगेश्वर मंदिर के वार्षिक रथ उत्सव का आयोजन गुरुवार को सुबह करीब 15-20 मिनट के लिए किया गया था। मंदिर प्रबंधन ने पहले कहा था कि इस बार कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक इडा मार्टिन मारबनियांग ने बताया कि एक पुलिस उप निरीक्षक और जिला प्रशासन के एक अधिकारी को निलंबित करते हुए पांच आयोजकों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रतिवर्ष शाम में आयोजित किया जाता है और मंदिर के अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले पुलिस को लिख कर कहा था कि वह इस वर्ष कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे।

मारबनियांग ने कहा कि आमतौर पर समारोह शाम को आयोजित किया जाता है, लेकिन शायद वे जानते थे कि अगर वे इसे शाम को आयोजित करने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें रोक देगी। इसलिए उन्होंने सुबह ही करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसका आयोजन किया।
विज्ञापन


कलबुर्गी कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और देश में कोरोना वायरस से पहली मौत इसी जिले में हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें