फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में व्यक्ति की मौत पर ग्रामीणों ने मनाया 'डिजिटल शोक', फेसबुक लाइव पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
आसिम खान पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं हो और सामाजिक दूरी कायम रहे, इसके लिए गुजरात के पुंसरी गांव में लोगों ने एक ग्रामीण की मृत्यु होने पर डिजिटल तरीके से शोक मनाया। दिवंगत जयंतीभाई दर्जी (60) के परिवार और शुभचिंतकों ने बेसना (श्रद्धांजलि) देने के लिए फेसबुक का चयन किया।

विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच हिमांशु पटेल ने कहा कि करीबी रिश्तेदारों और दर्जी के बच्चों सहित 300 लोगों ने फेसबुक लाइव का इस्तेमाल कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। पुंसरी गांव को विभिन्न तकनीकी उपायों, जैसे मुफ्त वाईफाई और सीसीटीवी निगरानी आदि लागू करने के लिए आमतौर पर देश का पहला स्मार्ट गांव कहा जाता है।

पटेल ने कहा कि दर्जी की मृत्यु बुधवार को हुयी। देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू बंद के मद्देनजर उन्होंने उनके छोटे भाई नटूभाई से शोक सभा का आयोजन नहीं करने को कहा और इसके बदले डिजिटल बैठक आयोजित करने का फैसला किया। इसके तहत मृतक के परिवार के पांच लोग घर के बाहर उनकी तस्वीर के सामने बैठे और कैमरा के साथ लैपटॉप पास में एक टेबल पर रखा गया।
विज्ञापन


पटेल ने कहा, हमने उनके परिवार और शुभचिंतकों को सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच फेसबुक लाइव का उपयोग कर श्रद्धांजलि देने के लिए कहा। मुंबई और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में रह रहे करीब 300 लोगों ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए श्रद्धांजलि दी। दर्जी के पुत्र और पुत्री ने भी फेसबुक के जरिए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। दोनों गांव से बाहर रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें