देशभर में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना लगभग 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। जिन राज्यों में 31 मार्च तक कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम थी अब वहां भी तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी भी करीब 400 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।
80 फीसदी संक्रमित मरीज सिर्फ 62 जिलों में हैं। मौत के आंकड़े भी छह राज्यों में ही ज्यादा हैं। इस बीच, गुरुवार शाम तक संक्रमितों की गिनती 5865 तक पहुंच गई। एक दिन में, 591 नए मरीज एवं 20 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, गरुवार से शुक्रवार सुबह तक 547 नए मामले सामने आए। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 199 हो गई है। 504 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
10 दिनों में 1251 से 6412 हुई संक्रमितों की संख्या
31 मार्च तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1251 थी जो कि 10 अप्रैल को बढ़कर 6412 हो गई। देशभर में पिछले 10 दिनों में कोरोना के 5161 नए मरीज बढ़े हैं। रोजोना लगभग 516 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
31 मार्च से 10 अप्रैल तक का अपडेट
| राज्य |
31 मार्च तक मरीजों की संख्या |
10 अप्रैल को मरीजों की संख्या |
| महाराष्ट्र |
302 |
1364 |
| तमिलनाडु |
74 |
834 |
| दिल्ली |
97 |
720 |
| तेलंगाना |
77 |
442 |
| राजस्थान |
93 |
463 |
| उत्तर प्रदेश |
108 |
410 |
| मध्यप्रदेश |
65 |
259 |
| केरल |
241 |
357 |
| आंध्र प्रदेश |
40 |
348 |
| गुजरात |
73 |
241 |
| कर्नाटक |
98 |
181 |
| हरियाणा |
25 |
169 |
| पंजाब |
41 |
101 |
| पश्चिम बंगाल |
26 |
116 |
| बिहार |
16 |
39 |
| हिमाचल प्रदेश |
3 |
18 |
| चंडीगढ़ |
13 |
18 |
| छत्तीसगढ़ |
8 |
10 |
| झारखंड |
1 |
13 |