कोरोना से संक्रमित दिल्ली पुलिस के 53 वर्षीय एएसाई की मौत हो गई। उन्हें एक सप्ताह पहले पॉजिटिव पाया गया था।
इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नए मामले मिलने के बाद इस महामारी के मरीजों की संख्या 4,998 से बढ़कर 5,043 पर पहुंच गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को बताया कि 'पिछले 24 घंटे के दौरान 1,392 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 45 नए मरीज मिले हैं।'
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को आई दिक्कतों के मामले में सुनवाई शुरू की। इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।
पीएम मोदी ने कहा कि 'सेवा के साथ त्याग और बलिदान का भाव भी था। जिन लोगों ने इस दौरान काम किया है वह सामान्य नहीं हैं। लोगों में एक डर था फिर भी लोग स्वेच्छा से सामने आए। मैं सबसे बात नहीं कर पाया हूं लेकिन हर किसी के काम को नमन करता हूं। मैं सिर्फ जानकारी नहीं बल्कि प्रेरणा ले रहा हूं।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'लोग इस समय बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन यह भी सही है कि इस अभूतपूर्व संकट के समय में हमारी काशी ने इस संकट का डटकर मुकाबला किया।'
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी स्थित गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं। इन संगठनों ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद की थी।