तेलंगाना में कोरोना के 1676 नए मामले दर्ज किए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 41,018 हो गई है। अब तक 27295 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 396 की लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में 207 नए मामले, चार की मौत
झारखंड में कोरोना के 207 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 4783 हो गए हैं और अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा सरकार ने दी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति
हरियाणा सरकार ने 50 फीसदी या उससे ज्यादा दिव्यांग और पूरी तरह से देखेने में अक्षम राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी।
गुटखा, पान मसाले आदि की बिक्री पर एक साल का बैन
दिल्ली सरकार ने गुटखा, पान मसाले के निर्माण, स्टोरेज, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद इस महामारी का संक्रमण रोकने की सावधानी के तहत अदालत में न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्य शुक्रवार से आठ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा ने गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया।
नागालैंड में 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 916 हुई
नागालैंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 916 हो गई।
पंजाब में आज संक्रमण के 298 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 9094 हो गई है और मौत का आंकड़ा 230 पहुंच गया है। अब तक 6277 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अरुणाचल प्रदेश में अभी 335 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 153 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की जान गई है।
मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट बेंच में पदस्थ रीडर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए 14 अन्य कर्मचारियो को एहतियात के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर 'कोविड-19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हजारीबाग और जमशेदपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गईयी है। वहीं, इस अवधि में राज्य में संक्रमण के रिकॉर्ड 337 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,562 हो गई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के दौरान जरूरी कामों में छूट मिलेगी।