गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 915 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 43,723 हो गई है, जिनमें 30,555 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2071 लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 144 हुई
चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है। प्रदेश में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1302 हो गई है। इनमें 345 सक्रिय मामले हैं।
बिहार में 1432 नए मामले सामने आए हैं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18853 पहुंचा। अभी तक 12364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 'केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेगरी एंड्रयू हंट के साथ द्विपक्षीय स्वास्थ्य सहयोग पर चर्चा की, जिसमें कोविड-19 प्रबंधन भी शामिल है।'
कर्नाटक के बंगलूरू में नागवारा के नम्मा मेट्रो फेज दो के गोटिगेरे लेन में काम करने वाले 80 से अधिक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने-अपने राज्य लौटे प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशानिर्देश जारी किया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। लगभग एक महीने में दूसरी बार जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को मुख्यमंत्री और उनके कैंप कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना वायरस जांच की गई और जांच के परिणामों से पुष्टि हुई है कि वह और उनके कैंप कार्यालय के कोई कर्मचारी संक्रमित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के कार्यालय में एक अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनकी जांच की गई थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खबर पर रीट्वीट करते हुए कहा कि 'इस हफ्ते हमारे देश में कोरोना का आंकड़ा 10 लाख को पार कर जाएगा।'
सिंगापुर में कोरोना महामारी का असर वहां अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के कारण आई मंदी से सिंगापुर की अर्थव्यवस्था 41 फीसदी तक घट गई है।