कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2738 नए मामले सामने आए, 839 लोग ठीक हुए और 73 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 41,581 हो गई है। इनमें 16,248 मरीज ठीक हो चुके हैं, 24572 मामले सक्रिय हैं और 761 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत
कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप बढ़ने के बीच संक्रमितों के मौत की आधिकारिक जानकारी देरी से सार्वजनिक किये जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के दो मरीजों की मौत की जानकारी तीन महीने के बाद दी है।
गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मास्क न पहनने वालों पर लगाए जाने वाले जुर्माने की रकम 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है।
पुडुचेरी में आज कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1468 है, जिसमें 665 सक्रिय मामले और 18 मौतें शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में एक दिन में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,213 है। 266 सक्रिय मामले हैं, 923 लोग ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोक नायक अस्पताल में दूसरा 'प्लाज्मा बैंक' स्थापित करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा।
झारखंड में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3,774 हो गई है, जिसमें 1,433 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 2308 मरीज ठीक हो चुके हैं और 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए हैं, 133 लोग ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कुल मरीजों की संख्या अब 24,487 हो गई है जिसमें 5,753 सक्रिय मामले और 514 मौतें शामिल हैं।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है। जिनमें से 3,01,609 सक्रिय मामले हैं, 5,53,471 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 12 जुलाई तक 1,18,06,256 नमूनों का परीक्षण किया गया, इनमें से 2,19,103 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 616 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 13,737 हो गई है। 4,896 सक्रिय मामले हैं जबकि 8,750 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी और स्टाफ के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के बीच सावन के दूसरे सोमवार को भी मेरठ के औघड़नाथ मंदिर के कपाट बंद होने के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को लॉकडाउन होने के कारण सड़कें सुनसान रहीं। इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा कहते हैं, यह लॉकडाउन के पहले चरण की तरह था जब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद कर दिया गया था।
जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वे राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी कक्षा का परिणाम और आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को भेज सकते हैं। उन्हें कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है: हरियाणा के सी.एम.ओ.
यहां पढ़ें 12 जुलाई (रविवार) के सभी अपडेट्स