हिंदू संहति के संस्थापक और आरएसएस के पूर्व नेता तपन घोष का कोरोना के कारण निधन हो गया है।
पुणे में पिछले 24 घंटे में 1088 नए मामले, 39 की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1088 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 38,502 हो गई है। जिल में 12,890 सक्रिय मामले हैं और 1,075 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
झारखंड में आज 80 नए मामले
झारखंड में आज संक्रमण के 80 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1421 हो गई है और मौत का आंकड़ा 31 है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में रोज 50,000 कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है।
अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
महाराष्ट्र: मुंबई में राजभवन को सैनिटाइज किया जा रहा है। राजभवन के 18 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मध्यप्रदेश के उज्जैन के एक मंदिर में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। अमिताभ और अभिषेक नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को जब यह जानकारी दी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, तो उसके बाद कुछ लोगों ने विले पार्ले (पश्चिम) स्थित चिकित्सकीय केंद्र के बाहर एकत्र होने की कोशिश की, लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और बताया गया कि उन्हें सड़क पर खड़े होने की अनुमति नहीं है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जुलाई के पहले 10 दिनों में कोविड-19 के 317 मामले सामने आने के साथ ही भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने पाया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे शारीरिक दूरी के नियमों का घोर उल्लंघन मुख्य वजह है।
बीएमसी आयुक्त पीसी चौधरी ने बताया कि पाबंदियों को हटाए जाने के कारण कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों यानी कि हॉटस्पॉट से लोगों के आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़ गए और साथ ही भुवनेश्वर के बाहर के कई मरीजों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
राजस्थान में संक्रमितों की कुल संख्या 23,901 हो गई है। जिसमें से 5,492 सक्रिय मामले है और अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है।
तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने शहर के सबसे बड़े कोविड-19 गांधी अस्पताल का दौरा किया।
अमित शाह ने कहा कि 'कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में, हमारे सभी सुरक्षाबल एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता है। आज, मैं इन कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे न केवल आतंकवाद से लड़ना जानते हैं बल्कि लोगों की मदद से कोरोना के खिलाफ भी लड़ सकते हैं।'
तेलंगाना के निजामाबाद में सरकारी अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके शव को ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाने पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एन राव का कहना है कि 'अस्पताल में काम करने वाले मृत व्यक्ति के रिश्तेदार ने हमसे शव के बारे में पूछा। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया।'