कुछ उपयोगकर्ताओं ने आरोग्य सेतु एप पर लॉगिन त्रुटियों की सूचना दी है। हमारी तकनीकी टीमें काम पर हैं। हम जल्दी ही लौटेंगे। असुविधा के लिए खेद है: आरोग्य सेतु टीम
तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 10,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले छोटे मंदिरों, मस्जिदों, दरगाहों, चर्चों एवं अन्य धार्मिक स्थानों को कल से सार्वजनिक पूजा के लिए अनुमति दे दी गई है। वहीं ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र और कंटेंमेंट जोन में पूजा की अनुमति नहीं होगीः- तमिलनाडु सरकार
केरल में आज 131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2112 हो गई है। अब तक राज्य में 2304 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्री सूमह की बैठक जारी। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आदि मौजूद हैं।
ओडिशा के मलकानगिरी में बीएसएफ के 20 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात का जानकारी अधिकारियों ने दी।
ओडिशाः काउंटर सेल की अनुमति
ओडिशा सरकार ने कल से राज्य में काउंटर से शराब बेचने की अनुमति दे दी है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि छह क्रिकेटरों के कोरोना वायरस जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आए हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। इनका तीन दिन के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था। पीसीबी ने बताया कि सोमवार को इनकी दोबारा जांच हुई। अब क्रिकेट बोर्ड इनके इंग्लैंड जाने का इंतजाम करेगा।
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने के लिए चार जुलाई को खोल दिया जाएगा। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 11 जून को, दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण 'गंभीर' हालात के मद्देनजर मस्जिद को 30 जून तक बंद कर दिया गया था। बुखारी ने कहा कि मस्जिद को दोबारा खोलने का फैसला लोगों और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना के टीके को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रौद्योगिकी उपकरणों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि इस तरह के बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना तत्काल की जानी चाहिए।
बैठक में भारतीय और वैश्विक टीका विकास प्रयासों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में सक्षम भूमिका निभाने के लिए भारत की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
असम में आज 11.45 बजे तक कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 7835 हो गई है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 मामले सामने आए हैं और सात मौतें हुई हैं। राज्य का कोविड नियंत्रण कक्ष ने कहा कि प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 14595 हो गई है। 7897 सक्रिय मामले हैं, 6511 ठीक हो चुके हैं और 187 मौतें शामिल हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधान सौधा में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का दूसरा दौर आयोजित किया।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67 और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4810 हो गई है और मरने वालों की संख्या 59 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,66,840 हो गई है, जिनमें से 2,15,125 सक्रिय मामले हैं, 3,34,822 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 16,893 लोगों की मौत हो चुकी है।
बृहन्मुंबई नगर निगम ने जानकारी दी कि मुंबई में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 750 हो गई है।
नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 460 हो गई है जिसमें 292 सक्रिय मामले हैं। 168 लोग ठीक हो चुके हैं।
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7065 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 206 नए मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 53 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और चार जवान ठीक हुए हैं। बीएसएफ में कुल 354 सक्रिय मामले हैं और 659 जवान अभी तक ठीक हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 12 जुलाई तक असम के कामरूप महानगर जिले में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 29 जून तक 86,08,654 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,10,292 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक रमन गंगाखेडकर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ठाणे में सोमवार को कोविड-19 के 1,561 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 31,850 पहुंच गया। इसके अलावा जिले में 36 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,019 हो गई।
केंद्र सरकार ने कहा है कि दिल्ली के कंटेंमेंट जोन में 6 जुलाई तक डोर-टू-डोर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे राजधानी में इसी तरह का सर्वे किया जाएगा।
बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमितों के पीछले सारे रिकार्ड टूट गए। राज्य में एक ही दिन में रिकार्ड 394 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 9,618 हो गई। -राज्य स्वास्थ्य विभाग
यहां पढ़ें 29 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स