फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live Updates: लोनावला में आईएनएस शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव

Wed, 24 Jun 2020 12:22 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • देश में 56 प्रतिशत हुई कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर
  • एक दिन में करीब 11000 कोरोना के मरीज हुए ठीक
  • देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या हुई 440215
  • भारत में कोरोना से अब तक 14011 लोगों की मौत
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 PM, 23-Jun-2020

झारखंड: 53 नए मामले और 51 मरीज ठीक हुए

राज्य में मंगलवार को कोरोना से संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 51 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,193 हो गई है। इनमें से 662 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,520 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक 11 मरीजों की मौत हुई है। -स्वास्थ्य विभाग, झारखंड

11:19 PM, 23-Jun-2020

ओडिशा के पुरी में कल दोपहर 2 बजे तक लॉकडाउन रहेगा

ओडिशा के पुरी में कल रात नौ बजे से लागू लॉकडाउन अभी भी लागू है और कल दोपहर 2 बजे तक बरकरार रहेगा। कोविड-19 महामारी के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा वार्षिक रथ समारोह आयोजित करने की अनुमति दिए जाने के बाद पुरी में आज रथयात्रा निकाली गई थी।
 

 

11:05 PM, 23-Jun-2020

उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक स्थिति खराब

  • राजस्थान में 9 मौते और 395 नए पॉजिटिव मामले आज रिपोर्ट किए गए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,627 हो गई है जिसमें से 3049 सक्रिय मामले और 365 मौतें शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 576 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 515 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज और 19 मौतें रिपोर्ट की गईं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6189 है, मौत का आंकड़ा बढ़कर 588 और अब तक डिस्चार्ज लोगों की संख्या बढ़कर 12,116 हो गई है।
  • उत्तराखंड में आज 31 कोरोना पॉजिटिव केस, 1 की मौत, 61 ठीक/ रिकवर मामले दर्ज़ किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2535 हो गए हैं, जिनमें से 30 लोगों की मौत और 1602 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना के 370 नए मामले दर्ज हुए और 11 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल मामले बढ़कर 14728 हो गए हैं. इसमें 9218 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 4930 सक्रिय मामले हैं, 580 लोगों की मौत भी हुई है. 

विज्ञापन
10:17 PM, 23-Jun-2020

आईएनएस शिवाजी में 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव

आईएनएस शिवाजी, लोनावला में कुल 12 प्रशिक्षु नाविकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल संक्रमण एक क्वारंटीन ब्लॉक में ही मिला है तो इसके बाहर फैलने की संभावना ना के बराबर है, हालांकि सावधानी बरती जा रही है: पीआरओ डिफेंस, मुंबई
 

10:11 PM, 23-Jun-2020

मणिपुर में 24 घंटे में 23 नए मामले दर्ज

मणिपुर में 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले दर्ज किये गए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 921 हो गई है, इसमें 663 सक्रिय मामले हैं और 258 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

विज्ञापन
09:14 PM, 23-Jun-2020

पंजाब और जम्मू में सौ से अधिक मामले

  • जम्मू-कश्मीर में आज 148 नए मामले और दो मौतों की पुष्टि। जम्मू में 20 और कश्मीर में 128 लोगों में संक्रमितों की पुष्टि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामले बढ़कर 6236 हुए, 87 की मौत।
  • पंजाब में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4397 हो गई है, अब तक 105 मौतें हुई हैं।

09:07 PM, 23-Jun-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में तीन नए मामले दर्ज

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि। अब इस संस्था में कुल 61 सक्रिय मामले हैं और 218 लोग ठीक हुए हैं।

08:51 PM, 23-Jun-2020

तमिलनाडु में आज कोरोना के 2516 नए मामले

  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 2516 नए मामले दर्ज, 1227 लोग स्वस्थ्य हुए और 39 मौतें हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 64603 हुई, 863 की मौत।
  • कर्नाटक में 322 नए मामले और 8 मौतें दर्ज हुई है, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9721 हुई। अब तक 6004 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 150 लोगों की मौत हुई है।

08:16 PM, 23-Jun-2020

मुंबई पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल का निधन

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सूर्यकांत जाधव और प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट के हेड कांस्टेबल प्रदीप काशिद का करोना वायरस की वजह से निधन: मुंबई पुलिस

08:02 PM, 23-Jun-2020

दिल्ली में एक दिन में 3947 मामले

दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 3947 मामले दर्ज किए गए हैं और 68 मौतों की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 66602 हो गए हैं, जिसमें 24988 सक्रिय मामले और 2301 मौतें शामिल हैं।

07:45 PM, 23-Jun-2020

चीन में 29 नए मामलों की पुष्टि

चीन में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी बीजिंग में संक्रमण के 13 मामलों की पुष्टि हुई है और यहां पर 249 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।

07:38 PM, 23-Jun-2020

केरल में 141 नए मामले, 60 ठीक हुए

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने बताया कि राज्य में आज 141 नए मामले और एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है और 60 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 3451 हो गई है जिसमें 1620 सक्रिय मामले हैं।

07:33 PM, 23-Jun-2020

6 महीनों में भारत सहित दक्षिण एशिया में 12 करोड़ बच्चे हो सकते हैं गरीब

यूनिसेफ ने कहा है कि कोरोना संकट के कारण अगले 6 महीनों के भीतर भारत सहित दक्षिण एशिया में अनुमानित 12 करोड़ बच्चे गरीबी का सामना कर सकते हैं।

07:25 PM, 23-Jun-2020

मुंबई के धारावी में पांच नए मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामले 2189 हो गए हैं।

06:59 PM, 23-Jun-2020

पाकिस्तान के सात और क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के सात और क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पीसीबी ने फखर जमान, इमरान खान, काशिफ भाटी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज़ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। इससे पहले सोमवार को पाक के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

06:52 PM, 23-Jun-2020

केजरीवाल के निमंत्रण पर अमित शाह का बयान

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निमंत्रण पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रिय केजरीवाल जी, 3दिन पहले ही हमारी बैठक में MHA ने दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तर कोविड केयर सेंटर के संचालन का काम आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया है। काम पूरे जोरों पर है और फैसिलिटी का बड़ा हिस्सा 26जून तक चालू हो जाएगा।'
  • मैं दिल्ली के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि कोविड रोगियों के लिए 250 आईसीयू बेड के साथ 1000 बेड का पूर्ण विकसित अस्पताल विकसित किया जा रहा है। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट फैसिलिटी का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल के जवान इसे तैयार करेंगे। यह केंद्र अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।
  • सशस्त्र बल के जवान दिल्ली में रेलवे कोचों में रखे कोविड रोगियों की चिकित्सीय देखभाल करेंगे। आवश्यकता के अनुसार कोविड केयर केंद्र बनाने के लिए 8,000 अतिरिक्त बेड पहले से ही रखे गए हैं।

06:13 PM, 23-Jun-2020

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि के कोविड-19 की दवा के प्रचार पर लिया संज्ञान

आयुष मंत्रालय ने कहा, 'मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा कोविड-19 उपचार के लिए विकसित आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया है। कंपनी से दवाओं का विवरण प्रदान करने और इस तरह के दावों को प्रचारित करने से रोकने के लिए कहा है।'
 

06:02 PM, 23-Jun-2020

कर्नाटक सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 इलाज के लिए लागू की दरें

कर्नाटक सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 उपचार दरों पर कैप की घोषणा की। सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा संदर्भित लोगों के लिए 5,200 से 10,000 रुपये और सीधे भर्ती होने वाले रोगियों के लिए 10,000 से 25,000 रुपये की घोषणा की गई है।

05:49 PM, 23-Jun-2020

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोरोना पॉजिटिव

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में उन्होंने एड्रिआ टूर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और कथित रूप से सामाजिक दूरी की अनदेखी की थी। जोकोविच के साथ उनकी पत्नी जेलिना भी पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिखे थे। 

05:35 PM, 23-Jun-2020

देवेंद्र फडणवीस ने दिया सरकार को सुझाव

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम ने कहा, 'हमारे पास रोजाना 38,000 टेस्ट करने की क्षमता है लेकिन हम केवल 14,000 टेस्ट प्रतिदिन ही कर रहे हैं। अब जब मामले कंटेनमेंट ज़ोन्स से बाहर ज्यादा हैं तो ऐसी स्थिति में ज्यादा टेस्ट करना ही इसका एकमात्र समाधान है।'

05:26 PM, 23-Jun-2020

महाराष्ट्र के थाणे में एक कॉलेज को कोविड-19 केंद्र बनाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में 700 बिस्तरों वाला कोविड-19 केंद्र स्थापित किया है।

05:19 PM, 23-Jun-2020

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने चेताया

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को उचित उपचार नहीं मिलने की खबरों के बीच राजस्थान के कई अस्पतालों में चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रभारी चिकित्सकों को ऐसे रोगियों का उपचार गम्भीरता से करने को कहा है।

04:44 PM, 23-Jun-2020

नेपाल में कोरोना के मामले 10000 पार

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 538 नए मामले दर्ज। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,099 हुई।

04:40 PM, 23-Jun-2020

10000 बेड वाले कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के लिए अमित शाह को न्योता

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छतरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 10,000 बेड वाले कोविड-19 देखभाल केंद्र का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने केंद्र से आईटीबीपी और सेना से डॉक्टरों और नर्सों की तैनाती के लिए भी अनुरोध किया है।

04:23 PM, 23-Jun-2020

चंडीगढ़ में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 415 हुई

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़कर 415 हुए, इसमें छह लोगों की मौत हुई है और 322 लोग स्वस्थ्य हुए हैं: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

04:17 PM, 23-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

पश्चिम बंगाल: राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने 31 जुलाई तक सभी बंद स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला किया गया है।

04:10 PM, 23-Jun-2020

गुवाहाटी के 11 वार्डों में लगेगा लॉकडाउन

असम: गुवाहाटी के 11 वार्डों में आज रात नौ बजे से अगले आदेश तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाएं जैसे कि किराने की दुकान, पेट्रोल पंप, बैंक आदि कार्यात्मक बने रहेंगे।
 

03:55 PM, 23-Jun-2020

पंजाब में 50% की क्षमता के साथ खुलेंगे होटल, रेस्त्रां

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'उद्योगों की चिंताओं और गृहमंत्रालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, हमने 50% की कम क्षमता के साथ होटल, रेस्तरां, मैरिज हॉल और अन्य आतिथ्य सेवाओं को फिर से खोलने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतिष्ठानों को एसओपी का पालन करना होगा और पूरी सावधानी बरतनी होगी।'
 

03:14 PM, 23-Jun-2020

उत्तराखंड में कोरोना के 103 नए मामले

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना के 103 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 756 हो गई है।

03:01 PM, 23-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 29 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 756 हो गई है।

02:15 PM, 23-Jun-2020

बड़े देशों में कोरोना के प्रसार से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ज्यादा आबादी वाले देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के कारण रोजाना रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आ रहे हैं और यह वायरस की वैश्विक गतिविधि में बदलाव को दर्शाता हैं।

संगठन के आपात स्थिति के प्रमुख माइकल रयान ने सोमवार को मीडिया को बताया कि मामले इस लिए बढ़ रहे है, क्योंकि महामारी एक ही समय पर कई ज्यादा आबादी वाले देशों में फैल रही है  रयान ने इस बात को भी खारिज किया कि ज्यादा जांच करने से मामले बढ़ रहे हैं।

01:57 PM, 23-Jun-2020

कोरोना संक्रमित राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में भर्ती हैं। वह कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

01:32 PM, 23-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 462 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 462 नए मामले और आठ मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 5123 सक्रिय मामलों सहित कुल मरीजों की संख्या 9834 है। मरने वालों की संख्या 119 है। 

01:15 PM, 23-Jun-2020

देश में 56.38 प्रतिशत हुई कोरोना मरीजों के सही होने की दर

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत हो गई है।

 

12:53 PM, 23-Jun-2020

नौकरी जाने के बाद इडली का ठेला लगा रहे शिक्षक और उनकी पत्नी

तेलंगाना में खम्माम के एक निजी स्कूल में शिक्षक रहे रामबाबू मारगानी की कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। वह अब अपनी पत्नी के साथ इडली का ठेला लगा रहे हैं। वह कहतं हैं कि किसी पर निर्भर मत रहो। अपने पैरों पर खड़े रहो।
 

 

12:44 PM, 23-Jun-2020

सात दिन में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी दवा

रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर से लिया जा सकता है, इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसकी मदद से ये दवाई घर पर पहुंचाई जाएगी।
 

12:34 PM, 23-Jun-2020

दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का हुआ इस्तेमाल: बाबा रामदेव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगगुरु बाबा रामदेव बोले कि इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया है।

12:30 PM, 23-Jun-2020

हमारी दवाई का 100 फीसदी रिकवरी और जीरो प्रतिशत डेथ रेट: बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। रामदेव ने कहा कि भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है।
 

 

12:19 PM, 23-Jun-2020

बाबा रामदेव ने किया कोरोना की दवाई का एलान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई हमने तैयार कर ली है। आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बनाई है। जिसमें हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की, 100 लोगों पर इसका टेस्ट किया गया। तीन दिन के अंदर 65 फीसदी रोगी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए। जबकि सात दिन में 100 फीसदी मरीज सही हो गए।

12:10 PM, 23-Jun-2020

पतंजलि कंपनी ने किया कोरोना की दवाई बनाने का दावा

योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि उन्होंने इसकी दवा तैयार कर ली है। पतंजलि के योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण इस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें दवाई का एलान किया जा रहा है। पतंजलि का दावा है कि कोरोना वायरस को मात देने वाली ये दवाई आर्युवेदिक है, इसका नाम कोरोनिल दिया गया है।

12:03 PM, 23-Jun-2020

हज 2020 के लिए सऊदी अरब नहीं जाएंगे भारतीय

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमने तय किया है कि हज 2020 के लिए भारत से हज यात्रियों को सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। 2.3 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आवेदन के पैसे बिना किसी कटौती के सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
 

 

11:57 AM, 23-Jun-2020

देश में एक दिन में की गई 187223 नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 22 जून तक 71,37,716 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को कुल 1,87,223 नमूनों की जांच की गई। 

11:44 AM, 23-Jun-2020

पीएम केयर फंड के तहत 50000 मेड इन इंडिया वेंटिलेटर का निर्माण

पीएम केयर फंड के तहत 50,000 मेड इन इंडिया वेंटिलेटर बनाए जा रहा हैं। पीएमओ ने जानकारी दी कि अब तक 2923 वेंटिलेटर बन चुके हैं, जिनमें से 1340 वेंटिलेटर पहले ही राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचा दिए गए हैं। महाराष्ट्र (275), दिल्ली (275), गुजरात (175), बिहार (100), कर्नाटक (90), राजस्थान (75) को वेंटिलेटर दिए गए हैं।
 


 

11:36 AM, 23-Jun-2020

ओडिशा में कोरोना वायरस के 167 नए मामले

ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 167 नए मामले सामने आए। ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 5470 हो गई है।

11:25 AM, 23-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना के 199 नए मामले 

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना के 199 नए मामले आज सुबह 10.30 बजे तक दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 15,431 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 356 है।

11:03 AM, 23-Jun-2020

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सभी पुजारियों की हुई कोरोना जांच 

ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जीना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सभी पुजारियों की कोरोना जांच की गई। एक पुजारी ने पॉजिटिव परीक्षण किया, उन्हें रथ यात्रा में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

10:43 AM, 23-Jun-2020

आगरा के जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मांगा जवाब

आगरा के जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर उनके 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है कि पिछले 109 दिन में आगरा में कोरोना के 1,139 केस आए हैं और 79 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।

10:23 AM, 23-Jun-2020

ऑपरेशन समुंद्र सेतु: मालदीव में फंसे 198 भारतीय तमिलनाडु पहुंचे

ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत मालदीव में फंसे 198 भारतीय नागरिकों को लेकर इंडियन नेवी शिप (आईएनेस) ऐरावत आज तूतिकोरिन (तमिलनाडु) पहुंचा। तूतिकोरिन पहुंचने के बाद सभी यात्रियों की जांच की गई और उनका सामान उतारा गया।
 

 

09:35 AM, 23-Jun-2020

देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 440215

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,933 नए मामले सामने आए हैं जोकि एक दिन में सबसे ज्यादा हैं और 312 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गई है जिसमें 1,78,014 सक्रिय मामले हैं। 2,48,190 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 14,011 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। 

08:28 AM, 23-Jun-2020

पुरी जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा निकालने के लिए एकत्रित हुए पुजारी 

ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा निकालने के लिए पुजारी एकत्रित हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कल कोरोना महामारी के बीच इस साल वार्षिक रथ उत्सव आयोजित करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 500 से अधिक लोगों को रथ खींचने की अनुमति नहीं है।
 

 

07:52 AM, 23-Jun-2020

जगन्नाथ मंदिर के परिसर में निकलेगी रथयात्रा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रथयात्रा के लिए अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंच गए हैं। मंदिर परिसर के अंदर रथयात्रा निकाली जाएगी। विजय रूपाणी ने कहा कि उच्च न्यायालय में कल देर रात तक सुनवाई जारी रही लेकिन हमें कोरोना के कारण रथयात्रा की अनुमति नहीं मिल सकी। मैं मंदिर के ट्रस्टी और महंत को स्थिति को समझने और मंदिर परिसर के अंदर रथ यात्रा की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

06:44 AM, 23-Jun-2020

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। फिलहाल मंदिर में इसके लिए तैयारी चल रही है।

05:34 AM, 23-Jun-2020

तमिलनाडु: सेना के कैंटीन में जुटी भीड़

मदुरै में थापल थांथी नगर के पास एक सैन्य कैंटीन के बाहर शराब और किराने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम की अनदेखी की गई। 

04:07 AM, 23-Jun-2020

ब्राजील में 24 घंटे में 21 हजार से ज्यादा नए मामले

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। यहां 24 घंटे में 21,432 मामले सामने आने के बाद देश में कुल संख्या 1,106,470 हो गई है। जबकि अभी तक 51,271 मरीजों की मौत हुई है।

03:44 AM, 23-Jun-2020

गुजरात: हीरा कारोबार जारी रहेगा

कोविड19 के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए हीरा उद्योग बंद करने के सुझाव मिले थे। परंतु अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक की गई। इसमें कई मानदंडों को अंतिम रूप दिया गया। इन नियमों का पालन करते हुए हीरा कारोबार को जारी रखने का फैसला लिया गया है। -रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद अध्यक्ष, गुजरात

03:41 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़: सामाजिक दूरी के नियम का नहीं रखा ध्यान

राज्य मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन समारोह के दौरान अंबिकापुर के सुरगुजा में सामाजिक दूरी के नियम की अनदेखी की गई।
 


 

02:06 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़: 46 नए मामले

प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 46 नए मामले सामने आए, जबकि 66 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,302 हो गई है। इनमें से 803 सक्रिय मामले हैं, 1,487 मरीजों अब तक ठीक हुए हैं। वहीं कुल 12 मरीजों की कोरोना से जान गई है। -स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़

01:55 AM, 23-Jun-2020

असम में 267 नए मामले

असम में सोमवार रात 11:50 बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 267 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5,853 हो गई है, इनमें से 3,565 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी 2,276 सक्रिय मामले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम

01:24 AM, 23-Jun-2020

लोनावला में आईएनएस शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव

सीमित संख्या में हज 
सऊदी अरब की सरकार ने तय किया है कि वहां रहने वाले विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं को ही इस वर्ष हज यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। हालांकि इन श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित रखी जाएगी। सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले यह खबर दी गई है।
 


यहां पढ़ें 22 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें