दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक खत्म। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, यूपी, हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत कई अहम अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
कोलकाता में ईस्टर्न कमांड में तैनात भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर की कोरोना वायरस से मौत हो गई।
यदि आप प्लाज्मा डोनेट करने के योग्य और इच्छुक हैं, तो आप हमें 1031 पर कॉल कर सकते हैं या आप हमें 8800007722 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके बाद हमारे डॉक्टर आपकी एलिजिबिलिटी पता करने के लिए आपसे संपर्क करेंगे: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
अभी तक लोगों को प्लाज्मा लेने में दिक्कत आ रही थी। अब प्लाज्मा बैंक बन जाने से उम्मीद करते हैं कि लोगों की दिक्कत कम होगी। लेकिन ये प्लाज्मा तभी सफल होगा जब लोग आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करेंगे। जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं वो आगे आए और प्लाज्मा डोनेट करें: अरविंद केजरीवाल
ओडिशा में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, राज्य में अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में कोरोना के 188 मरीज सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा 10,393 पहुंचा।
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई। शहर में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो गई है जबकि 61 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ अब तक कुल 2,803 मरीज जान गंवा चुके हैं।
ओडिशा में कोरोना के 229 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 7,545 पहुंची।
अरुणाचल प्रदेश में चार और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 195 पर पहुंच गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से दो लोअर सियांग जिले से और एक-एक मामला नमसई और कैपिटल कॉम्प्लैक्स से सामने आया। राज्य में अब भी कोविड-19 के 128 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 66 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 1,669 नमूनों के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
नगालैंड में 34 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 535 पहुंची। यहां अबतक कोरोना वायरस से किसी की भी मौत नहीं हुई है।