फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1271 नए पॉजिटिव केस, 25 की मौत

Wed, 01 Jul 2020 11:13 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,357 हो गई है।
  • सीआरपीएफ में कोरोना संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इसके बाद बल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है।  
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले और 61 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या  89,802 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 675 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,318 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,653 नए मामले सामने आए और 507 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 हो गई है, जिनमें से 2,20,114 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 3,47,979 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 01-Jul-2020

मध्य प्रदेश में आज 268 नए मामले, नौ की मौत

मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,861 हो गई है और मौत का आंकड़ा 581 हो गया है।  

झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले
झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2525 हो गई है।

10:11 PM, 01-Jul-2020

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 81 नए मामले

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 81 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2940 पहुंच गई है।

आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन
कोरोना की वजह से आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से हुईं।

09:59 PM, 01-Jul-2020

तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले, सात की मौत

तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,357 हो गई है, जिनमें 9008 सक्रिय मामले हैं, 8082 मरीज ठीक हो चुके हैं और 267 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
09:43 PM, 01-Jul-2020

सीआरपीएफ में 134 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हुई

सीआरपीएफ में कोरोना संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इसके बाद बल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है।  
 

09:37 PM, 01-Jul-2020

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना रोगियों के परिवहन के लिए निजी एम्बुलेंस और वाहनों के अधिग्रहण के बारे में एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया।

विज्ञापन
09:35 PM, 01-Jul-2020

अहमदाबाद में कोरोना के 215 नए मामले, आठ की मौत

अहमदाबाद में बुधवार को कोरोना के 215 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 21,128 हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1449 हो गया है। 

09:25 PM, 01-Jul-2020

असम: स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के खानापारा मैदान में 900 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर अस्पताल का उद्घाटन किया।
 

08:53 PM, 01-Jul-2020

राजस्थान में आज 298 नए मामले, आठ की मौत

राजस्थान में आज 298 नए मामले रिपोर्ट किए गए और आठ लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,312 हो गई है। इनमें 3317 सक्रिय मामले हैं और 421 लोगों की मौत हो गई चुकी है। 

गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए
गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1387 हो गई है। इनमें 713 सक्रिय मामले हैं और 670 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में 4938 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, 60 की मौत
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अब तक राज्य के 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 60 कर्मियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 60 मृतकों में से 38 मुंबई पुलिस से थे। गृह मंत्री ने कहा कि 4,938 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 3,813 बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 1,000 से अधिक कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है।

08:48 PM, 01-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 198 नए मामले, 198 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 198 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 198 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,80,298 हो गई है, जिनमें 79,075 सक्रिय मामले हैं, 93,154 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8053 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

08:27 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले, 61 मरीजों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले और 61 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या  89,802 हो गई है। दिल्ली में 27,007 सक्रिय मामले हैं, 59,992 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2803 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले
हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,941 हो गई है। 

08:25 PM, 01-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में आज 611 नए मामले, 15 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 611 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 19,170 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 683 हो गया है।  

08:17 PM, 01-Jul-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 675 नए मामले, 21 लोगों की मौत 

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 675 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,318 हो गई है, जिनमें 24,038 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1869 लोगों की मौत हुई है। 

जम्मू-कश्मीर में आज 198 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज 198 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जिनमें से 19 जम्मू और 179 कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 7695 हो गई है, जिनमें से 2734 मामले सक्रिय हैं, 4856 मरीज ठीक हो चुके हैं और 105 लोगों की मौत हुई है। 

08:07 PM, 01-Jul-2020

असम में आज कोरोना के 140 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8547 हुई

असम में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,547 हो गई है। 

07:42 PM, 01-Jul-2020

कर्नाटक में 1272 नए मामले और सात की मौत

कर्नाटक में 1272 नए मामले रिपोर्ट किए गए और सात लोगों की जान चली गई।  1272 में से 735 मामले बंगलूरू से हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,514 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 253 हो गया है। 

उत्तराखंड में आज संक्रमण के 66 नए मामले
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक का है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2947 हो गई है। 

07:33 PM, 01-Jul-2020

स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन और आईसीएमआर डीजी डॉ बलराम भार्गव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा।
 

07:31 PM, 01-Jul-2020

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए मामले

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1260 पहुंच गई है। इनमें से 681 मामले सक्रिय हैं।  

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले
पंजाब में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल मामले 5668 हो गए हैं, जिनमें 3989 ठीक हो चुके हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 979 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 979 हो गई है। राज्य में 341 सक्रिय मामले हैं।

07:27 PM, 01-Jul-2020

कल से पर्यटकों के लिए गोवा खुलेगा

गोवा के पर्यटन मंत्री एम अजगांवकर ने कहा है कि कल से पर्यटकों के लिए गोवा खुलेगा। 250 होटलों को खोलने की अनुमति दी गई है। किसी भी पर्यटक को गोवा घूमने के लिए उसके पास 48 घंटे के अंदर का कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर तुरंत गोवा में टेस्टिंग करा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को दिए गए 'मेड इन इंडिया' वेंटिलेटरों में BiPAP मोड है जबकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इन वेंटिलेटरों में BiPAP मोड उपलब्ध नहीं है।

07:25 PM, 01-Jul-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में 23 और पॉजिटिव मामले

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में 23 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ आईटीबीपी में सक्रिय मामलों की संख्या 103 हो गई है, जिनमें 23 मरीज दिल्ली से हैं। 

06:22 PM, 01-Jul-2020

केरल में आज कोरोना 151 नए मामले

केरल में आज कोरोना संक्रमण के 151 नए मामले सामने आए और 131 मरीज ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 4593 हो गई है, जिनमें 2130 मामले सक्रिय हैं। राज्य में 124 कोरोना हॉटस्पॉट्स हैं। 

तमिलनाडु में आज 3882 नए मामले, 63 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज 3882 नए मामले दर्ज किए और 63 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 2852 कोरोना मरीज ठीक हुए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94,049 हो गई है, जिनमें 39,856 सक्रिय हैं, 52,926 लोग ठीक हो चुके हैं और 1264 लोगों की मौत हो गई है। 

मुंबई के धारावी में आज 14 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज 14 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2282 हो गई है। 

06:19 PM, 01-Jul-2020

अहमदाबादः लॉकडाउन की वजह से गृह राज्य लौटे प्रवासी मजदूर अब काम शुरू होने पर वापस पहुंचने लगे हैं। बिहार के एक प्रवासी मजदूर का कहना है कि जहां वे काम करते थे वहां से उनके फोन आया था कि काम शुरू हो गया है। 

06:17 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली पुलिस ने आज कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के 746 चलान काटे। अब तक ऐसे मामलों में 21,093 चलान काटे जा चुके हैं : दिल्ली पुलिस

05:31 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज कालकाजी क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।

05:30 PM, 01-Jul-2020

दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह कोरोना की स्थिति को लेकर अपने ऑफिस में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, कैबिनेट सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।  

05:23 PM, 01-Jul-2020

हरियाणा में 27 जुलाई से स्कूल को खोलने का फैसला

हरियाणा में 27 जुलाई से स्कूल को फिर से खोलने का फैसला। राज्य में गर्मी की छुट्टी 26 जुलाई को खत्म हो रही।
 

05:21 PM, 01-Jul-2020

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने छह रूट्स पर बस सेवाएं शुरू कीं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा।

05:03 PM, 01-Jul-2020

बांग्लादेश ने सभी प्रतिबंध तीन अगस्त तक बढ़ाए

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांग्लादेश ने देश में सार्वजनिक गतिविधियों और आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया है। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,45,483 हो गए हैं और इससे अभी 1,847 लोगों की जान जा चुकी है।

04:59 PM, 01-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में आज 564 नए मामले, 21 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 564 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,056 हो गई और मौत का आंकड़ा 718 पहुंच गया।

04:55 PM, 01-Jul-2020

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 91 मौतें, संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 4,133 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,13,470 हो गई है। देश में अब तक कोरोना के 1,00,802 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 91 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद मौत का आंकड़ा  बढ़कर 4,395 हो गया है। 

04:42 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड केयर सेंटर में तब्दील कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज का दौरा किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, 'कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 500 बेड तैयार किए गए हैं। ये सेंटर एलएनजेपी अस्पताल से जुड़ा होगा और इसमें पुरुष और महिला रोगियों के लिए अलग-अलग वार्ड होंगे।

04:38 PM, 01-Jul-2020

हरियाणा सरकार ने लगभग तीन महीने के बाद आज से गुरुग्राम में मॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। फरीदाबाद शॉपिंग मॉल की तस्वीर। 

04:32 PM, 01-Jul-2020

असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कल गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया। भारत सरकार के मुताबिक गुवाहाटी में कोरोना की हालत डराने वाली है। गृह मंत्री की आईसीएमआर के डीजी से बैठक के बाद उन्होंने टेस्टिंग पैटर्न बदलने का आदेश दिया है। आईसीएमआर ने नए टेस्टिंग मॉडल की सलाह दी है, जिसमें एक घंटे के अंदर नतीजे आ जाएंगे। हम नए टेस्टिंग मॉडल को COVID-19 AG के नाम से अगले 2-3 दिनों में लॉन्च करेंगे।

04:30 PM, 01-Jul-2020

चंडीगढ़ में आज कोरोना के छह नए मामले

चंडीगढ़ में आज कोरोना के छह नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 446 हो गई है। 73 सक्रिय मामले हैं और 367 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा छह है।

03:52 PM, 01-Jul-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिसकर्मी संक्रमित, एक की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमितों की संख्या 1015 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 60 हो गया है। 
 

03:37 PM, 01-Jul-2020

पश्चिम बंगालः दक्षिण 24 परगना जिले में जेल के 15 कैदी पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जेल के 15 कैदियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

03:31 PM, 01-Jul-2020

यूपीएसई (UPSE) ने चार अक्तूबर को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटर बदलने की अनुमति दी।
 

03:06 PM, 01-Jul-2020

गुरुग्राम में आज से खुले मॉल

अनलॉक-2.0 के तहत हरियाणा सरकार ने लगभग तीन महीने के बाद आज से गुरुग्राम में मॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। मॉल खुलने के बाद कई लोग एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल पहुंचे। मॉल के सुरक्षा अधिकारी आरएस फोगाट ने बताया कि 'हम मॉल में सामाजिक दूरी को सुनिश्चित कर रहे हैं। जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है और 10 वर्ष से कम आयु के हैं, उन्हें अनुमति नहीं है।'
 

02:40 PM, 01-Jul-2020

बिहार में 88 नए मामले, संक्रमितों की आंकड़ा 10 हजार के पार

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 88 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,076 हो गई है।

02:24 PM, 01-Jul-2020

मिजोरम में धार्मिक सभाओं और अन्य बड़ी सामाजिक सभाओं पर पाबंदी है। ऐसे में नए दिशा-निर्देश में गिरजाघरों में सुबह की प्रार्थना सभा, शादी समारोहों, अंतिम संस्कारों, वर्षगांठ समारोहों, राजनीतिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई, जिनमें अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकते हैं।

02:24 PM, 01-Jul-2020

मिजोरम में मंगलवार रात को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता किए बिना लोगों के समक्ष आ रही आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए ढील के साथ आंशिक लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश आवश्यक हैं क्योंकि लंबे समय तक आर्थिक और आजीविका संबंधी गतिविधियों को बंद करने से समाज के कमजोर वर्गों पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

02:22 PM, 01-Jul-2020

मिजोरम सरकार ने आंशिक लॉकडाउन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

मिजोरम सरकार ने राज्य में एक से 31 जुलाई तक आंशिक लॉकडाउन के लिए दी गई नई रियायतों के तौर पर शादी समारोहों, अंतिम संस्कारों, वर्षगांठ समारोहों और सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी की मंजूरी दी है।

02:04 PM, 01-Jul-2020

मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई में पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने धारा 144 लागू कर दी है। यह आदेश सार्वजनिक स्थानों सहित धार्मिक स्थलों पर भी कुछ शर्तों के साथ लागू होगा। यह 15 जुलाई 2020 तक प्रभावी रहेगा, अगर उससे पहले वापस नहीं लिया जाता।
 

01:48 PM, 01-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 657 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 657 नए मामले सामने आए हैं और छह मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15,252 और मृतकों की संख्या 193 हो गई है। राज्य में 8,071 सक्रिय मामले हैं।

01:27 PM, 01-Jul-2020

केजरीवाल ने कहा कि '23 जून को दिल्ली में कोरोना वायरस के करीब 4,000 केस आए थे, 30 जून तो करीब 2,200 मामले आए हैं। पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस के रोज आने वाले केस आधे नजर आ रहे हैं।'

01:25 PM, 01-Jul-2020

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'हमने परीक्षणों की संख्या बढ़ा दी है। एक अच्छा संकेत है कि पहले दिल्ली में 100 लोगों का कोरोना टेस्ट करते थे तो उसमें से 31 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए जाते थे। अब 100 लोगों के टेस्ट में केवल 13 कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं।'

01:23 PM, 01-Jul-2020

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के 5,800 मरीज हैं। एक हफ्ता पहले 6,250 मरीज थे। दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 87,000 मामले आए हैं जिसमें से 58,000 मरीज ठीक हो गए।'

01:22 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'केंद्र सरकार की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 30 जून तक कोरोना के एक लाख केस और लगभग 60,000 सक्रिय मामले होने का अनुमान था। दिल्ली में आज (1 जुलाई) कोरोना वायरस के सिर्फ 26,000 सक्रिय मामले हैं।'

01:21 PM, 01-Jul-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

12:46 PM, 01-Jul-2020

पतंजलि का दावा है कि 'कोरोना मरीजों के एक समूह को कोरोनिल दवा दी गई, जिससे तीन दिनों में 67 फीसदी रिकवरी और सात दिनों के उपचार में सौ फीसदी रिकवरी हुई, अर्थात सभी 45 रोगी कोरोना निगेटिव हो गए।' सभी नैदानिक परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) दस्तावेजों को आयुष मंत्रालय के साथ साझा किया गया है।

12:37 PM, 01-Jul-2020

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि 'अभी तो हमने एक कोरोना के बारे में क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल का डाटा देश के सामने रखा तो एक तूफान सा उठ गया। उन ड्रग माफिया, मल्टीनेशनल कंपनी माफिया, भारतीय और भारतीयता विरोधी ताकतों की जड़ें हिल गईं। उनको लगता है कि कोट टाई पहनने वाले रिसर्च करते हैं ये भगवा पहने लंगोट वाले ने कैसे रिसर्च कर ली। मैं पूछता हूं कि क्या उन लोगों ने ठेका ले रखा है।'

12:34 PM, 01-Jul-2020

बाबा रामदेव ने कहा कि 'कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर यह बात भी फैला दी कि सात दिनों में बाबा जेल चले जाएंगे। मेरी जाति और धर्म को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। हमने कोरोनिल दवा से जुड़ी पूरी रिसर्च आयुष मंत्रालय को दी थी जिसको भी देखना है वो देख सकता है।'
 

12:33 PM, 01-Jul-2020

कोरोनिल पर बाबा रामदेव ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने हमारे प्रयासों को सराहा, आयुष मंत्रालय ने कहा कि पंतजलि ने कोरोना के संदर्भ में जो पहल की है, वह अच्छी है।

12:29 PM, 01-Jul-2020

योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रामदेव ने कहा कि 'ऐसा लगता है कि हिंदुस्तान के अंदर योग-आयुर्वेद का काम करना एक गुनाह हो और सैकड़ों जगह एफआईआर दर्ज हो गईं। जैसे किसी देशद्रोही और आतंकवादी के खिलाफ दर्ज होती हैं।

 

12:22 PM, 01-Jul-2020

बांदा के कोविड-19 पृथकवास केंद्र में तैनात कर्मचारी की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में कोविड-19 के पृथकवास केंद्र में तैनात सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। अतर्रा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेपी यादव ने बुधवार को बताया कि अतर्रा कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवासी मजदूरों के लिए बने कोविड-19 पृथकवास केंद्र में तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारी (सींचपाल) अशोक कुमार (40) की मंगलवार को जिला अस्पताल से इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर कर्मचारी को शनिवार को उसके परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था।
 

12:01 PM, 01-Jul-2020

बिहार के पालीगंज में 79 लोग कोरोना पॉजिटिव

बिहार के पालीगंज में 79 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। अधिकतर मामले 15 जून को हुए शादी समारोह में गए लोगों से जुड़े हुए हैं। दूल्हे की शादी के दो दिन बाद मौत हो गई थी। 
 
 

11:58 AM, 01-Jul-2020

अमेरिका में एक दिन में एक लाख मामले भी आ सकते हैं सामने : फाउची

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची कहा कि अगर अमेरिकी नागरिक जन स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करते तो देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,00,000 मामले तक सामने आ सकते हैं। सीनेट में स्कूल और कार्यस्थलों को दोबारा खोलने पर मंगलवार को हुई सुनवाई में उन्होंने यह बयान दिया। कुछ राज्यों में मामले बढ़ने के परिणाम के पूर्वानुमान के बारे में पूछे जाने पर फाउची ने कहा कि वह सटीक पूर्वानुमान नहीं लगा सकते लेकिन उनका मानना है कि यह बेहद भयावह होगा।
 

11:50 AM, 01-Jul-2020

ओडिशा में शराब बिक्री की अनुमति

ओडिशा सरकार ने तीन महीने बाद आज से शराब की बिक्री की अनुमति दी।  
 
 

11:27 AM, 01-Jul-2020

राजस्थान में 78 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 18,092 हो गई है। जिसमें से 3,447 सक्रिय मामले हैं और 413 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

11:26 AM, 01-Jul-2020

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 78 नए मामले सामने आए हैं और 12 लोग ठीक हुए हैं।

11:13 AM, 01-Jul-2020

ओडिशा सरकार के मुताबिक, राज्य में मंगलवार (30 जून) को कोरोना पॉजिटिव के 251 नए मामले सामने आए और 243 लोग ठीक हुए हैं। ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,316 हो गई है। जिसमें से 5,189 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 2,094 सक्रिय मामले हैं।
 

10:50 AM, 01-Jul-2020

राहुल गांधी ने नर्सों से की बात

डॉक्टर दिवस के मौके पर भारतीय नर्सों से बात करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि सरकारें इस धारणा को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं कि समस्या उतनी भी बुरी नहीं जितनी दिख रही है। लेकिन मेरा मानना है कि हमें समस्या का सामना करना होगा इसलिए हमें समस्या को स्वीकारना चाहिए।

10:46 AM, 01-Jul-2020

नागालैंड में 21 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि राज्य में  21 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 480 हो गई है। जिसमें से 312 सक्रिय मामले हैं और 168 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

10:32 AM, 01-Jul-2020

मुंबई में आज से 350 और लोकल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अनलॉक-0.2 के तहत आज से 350 और लोकल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि लोकल ट्रेनों के जरिए सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सफर कर पाएंगे।

10:07 AM, 01-Jul-2020

ईरान से तमिलनाडु पहुंचा आईएनएस जलाश्व

ईरान के बंदर अब्बास से 687 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व तमिलनाडु के तूतीकोरिन हार्बर पहुंचा। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी।
 

09:52 AM, 01-Jul-2020

देशभर में अब तक 86 लाख 26 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 30 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 86,26,585 है। जिनमें से पिछले 24 घंटे में 2,17,931 नमूनों का परीक्षण किया गया।

09:21 AM, 01-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख 85 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18,653 नए मामले सामने आए हैं और 507 लोगों की मौत हुई है। 

09:20 AM, 01-Jul-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 हो गई है, जिनमें से 2,20,114 सक्रिय मामले हैं, 3,47,979 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:58 AM, 01-Jul-2020

मुंबई के लालबाग में इस बार नहीं होगा गणेशोत्सव का आयोजन

मुंबई के लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर गणेशोत्सव आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इसकी जगह एक हफ्ते तक रक्तदान और प्लाज्मा दान शिविर स्थापित किया जाएगा।
 

08:39 AM, 01-Jul-2020

दिल्ली में राजपथ पर साइकिल चालक, जॉगर्स और मॉर्निंग वॉक करने वाले सुबह नजर आए। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए राष्ट्रीय राजधानी में गरज और बिजली की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।
 

08:01 AM, 01-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में ब्राजील में कोरोना संक्रमण से 1,271 लोगों की मौत हुई है जबकि अमेरिका में 764 लोगों की मौत हुई है।

07:50 AM, 01-Jul-2020

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार

दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे तक  विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,05,85,152 हो गई है। जबकि 5,795,009 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,13,913 हो गई है।

06:39 AM, 01-Jul-2020

हरियाणा: गुरुग्राम नगर निगम ने अनलॉक-2 के तहत दिशानिर्देश जारी किए

गुरुग्राम नगर निगम ने रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के लिए अनलॉक-2 के तहत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का 31 जुलाई तक पालन किया जाना है। निर्देशों में कहा गया है कि घरेलू नौकर-नौकरानियों/गृह-सहायकों को प्रवेश देने के लिए उनके फेस मास्क पहनने, मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटेशन का अनिवार्य उपयोग जैसे नियमों को ध्यान में रखते हुए काम करने की अनुमति दी जा सकती है। परंतु यदि गृह-सहायक कंटेनमेंट जोन में निवास करते हैं तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

06:10 AM, 01-Jul-2020

अमेरिका में जल्द ही रोज एक लाख नए मामले रिपोर्ट होंगे: डॉ. फौसी

डॉ. एंथोनी फौसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में कोविड-19 के जल्द ही प्रति दिन एक लाख तक नए मामले रिपोर्ट हो सकते हैं।

05:31 AM, 01-Jul-2020

असम: क्वारंटीन केंद्र से भागा शख्स

डिब्रूगढ़ जिला के नहरकटिया में एक शख्स क्वारंटीन केंद्र से भाग गया। नहरकटिया में एसीएस बिक्रम छेत्री ने बताया कि उक्त शख्स 26 जून को दिल्ली से लौटा था और उनके नमूने एकत्र किए जाने के बाद उसे क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया था। मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

04:12 AM, 01-Jul-2020

तमिलनाडु: अंतिम संस्कार के लिए रोबोट एंबुलेंस बनाई

चेन्नई की दो कंपनियों एमएयूटीओ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जफी रोबोट्स का दावा है कि उन्होंने एक खास तरह की एम्बुलेंस विकसित की है। इसका उपयोग बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के कोविड19 की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के दाह संस्कार या उन्हें दफनाने के लिए किया जा सकता है।
 

एमएयूटीओ की सीईओ यास्मीन जवाहर अली ने बताया कि हमने कई ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें कोविड19 के मृतकों को गरिमापूर्ण तरीके से नहीं दफनाया गया। उन्हें जेसीबी से गड्ढों में फेंक दिया गया। ऐसा ना हो इसलिए हमने इस एम्बुलेंस को बनाया है। यह एम्बुलेंस से मृतक के शरीर को गड्ढे तक ले जाती है और दफनाने वाली जगह पर छोड़ देती है। इससे श्मशान में दाह संस्कार में भी मदद मिलेगी।

01:21 AM, 01-Jul-2020

Coronavirus: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1271 नए पॉजिटिव केस, 25 की मौत

गोवा में भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
गोवा में एक भाजपा विधायक की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। -प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री, गोवा

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें