पीएम आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटे लोगों की जमकर सराहना की।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हुई
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलीपींस, सिंगापुर और कोलंबो की यात्रा से लौटे पिम्परि चिंचवड़ का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जांच में पॉजीटिव पाया गया। इसके अलावा अमेरिका से लौटी मुंबई की एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला वहां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थीं। रत्नागिरि में भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया। 50 वर्षीय यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद एकांतवास में, स्कूलों ने चालू की ई-क्लास
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजीटिव केस मिलने के बाद आम लोगों में आतंक फैल गया है। सड़कें और बाजार सूने हो गए हैं। इस घटना के बाद मेट्रो रेलवे से लेकर सरकारी व निजी बसों तक यात्रियों की भीड़ कम हो गई है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद व राज्यसभा में पार्टी के उपनेता सुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को गृह एकांतवास में रहने की घोषणा की और कहा कि मैंने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर बजट सत्र में हिस्सेदारी नहीं करने की जानकारी दे दी है। रॉय का कहना है कि टीएमसी के कई अन्य सांसद भी उनका अनुसरण कर सकते हैं। शैक्षिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिए जाने के चलते कोलकाता के बहुत सारे स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की घोषणा की है। यह कक्षाएं स्काइप एप के जरिये चलाई जाएंगी और बच्चों को उनका होमवर्क स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
राजस्थान में नगर निगम चुनाव स्थगित, अदालतें सुनेंगी अहम मामले
राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए। जस्टिस संगीता लोढा और जस्टिस मनोज कुमार व्यास की खंडपीठ ने राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। उधर, हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अदालतों को 31 मार्च तक केवल तत्काल महत्व के मामलों की सुनवाई ही करने का आदेश दिया है। उधर, जोधपुर के मशहूर मेहरानगढ़ किले को भी 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही उमेद भवन म्यूजियम, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, जसवंत थाडा और नागौर का अछितरगढ़ किला भी बंद कर दिया गया है।
भोपाल में एक परिवार के 3 सदस्यों व उनके ड्राइवर को एकांतवास में भेजा
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक परिवार के तीन सदस्यों व उनके ड्राइवर को कोरोना वायरस पीड़ित होने के संदेह में एक होटल में एकांतवास में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की अपर महानिदेशक सपना लोवांशी ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के गोंडा का यह परिवार मंगलवार को होटल में ठहरा था।
इंदौर से महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं निलंबित: मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों की सेवाएं 21 से 31 मार्च तक निलंबित कर दी हैं। इंदौर के डिविजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने आदेश की पुष्टि की है।
जम्मू-कश्मीर से दूसरे राज्यों की बस सेवाएं निलंबित
केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद कर दी हैं। अब जम्मू-कश्मीर में आने व यहां से जाने वाली अंतराराज्यीय बसों का संचालन नहीं होगा। उधर, रामबन के बाद बुधवार को उधमपुर जिले में बसों और मिनी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया। फिरोजपुर रेल मंडल ने जम्मू, कटड़ा व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत 50 रुपये कर दी है।
मेघालय में बंद किए गए पर्यटन स्थल
मेघालय सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों और मनोरंजन केंद्रों को बंद करने की घोषणा कर दी। यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी उपायुक्तों को अपने जिलों में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और निगरानी के आदेश दिए हैं।
कर्नाटक में 31 मार्च तक बढ़ाया गया ‘लॉकडाउन’
कर्नाटक राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 पर पहुंचने के बाद सरकार ने सिनेमाघरों, स्कूलों से लेकर तमाम समारोहों आदि पर लागू एक सप्ताह लंबे ‘लॉकडाउन’ को अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आपात कैबिनेट बैठक के बाद यह आदेश दिया। उधर, स्थानीय इस्कॉन मंदिर ने अपने यहां श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लगा दी है।
ओडिशा के पुरी में होटल खाली करने के आदेश
ओडिशा के धार्मिक शहर पुरी में जिला प्रशासन ने बुधवार को पर्यटकों को दो दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश दिया है। पुरी के अपर जिलाधिकारी बिजय कुमार दास ने कहा, होटलों को 31 मार्च तक कोई बुकिंग नहीं करने को कहा गया है। पुलिस ने बुधवार को 15 पर्यटक वाहनों को पुरी के एंट्री प्वाइंट से वापस भेज दिया। उधर, राज्य सरकार ने सभी धार्मिक संस्थानों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तय मानकों का कठोरता से पालन करने को कहा है। सरकार ने आईटी कंपनियों से अपने कर्मचारियों के विदेशी दौरों का ब्योरा भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
केरल से वापस लौटेंगे पांच हजार विदेशी
केरल सरकार ने बुधवार को अपने यहां मौजूद करीब 5 हजार विदेशी पर्यटकों की वापसी के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। इन सभी पर्यटकों को जिलों में बने कोविड-19 सेल से संपर्क कर अपने सैंपल टेस्ट कराने को कहा गया है।
असम के राज्य सचिवालय में आम आदमी का प्रवेश प्रतिबंधित
असम सरकार ने बुधवार को राज्य सचिवालय में आम आदमी के प्रवेश के लिए विजिटर पास जारी करने पर रोक लगा दी। यह रोक 31 मार्च तक जारी रहेगी।
राजस्थान में नगर निगम चुनाव स्थगित
राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए।
टीएमसी सांसद व अनूप जलोटा एकांतवास में
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजीटिव केस मिलने के बाद आम लोगों में आतंक फैल गया है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद व राज्यसभा में पार्टी के उपनेता सुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को गृह एकांतवास में चले गए। शैक्षिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद होने से कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की घोषणा की है। वहीं, लंदन से मुंबई लौटे मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने एहतियातन अपने आप को मुंबई के एक होटल में एकांतवास में कर लिया है।
मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकट हुए रद्द
नई दिल्ली। महामारी घोषित होने के बाद मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकटें रद्द हुई हैं। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को संसदीय समिति को यह जानकारी दी। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति की स्थाई समिति ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर तैयारियों पर रेलवे और विमानन मंत्रालय के साथ विशेष बैठक बुलाई थी।
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के शहरों के बीच चलने वाली बस सेवाओं को 21 मार्च से 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं इसलिए इंदौर से महाराष्ट्र के बीच विशेष तौर पर मुम्बई और पुणे के लिए बस सेवाएं 21 मार्च से 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
दिल्ली का चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद