फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पांच हजार के पार, एक दिन में गई 26 लोगों की जान

Sat, 02 May 2020 09:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 333 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,054 हो गई। जबकि 26 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या अब 262 हो गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के अधिकतर मामले अहमदाबाद से मिले हैं। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंति रवि ने कहा कि जिन लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है उनकी संख्या शनिवार को 160 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद बढ़कर 896 हो गई। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मरने वाले 26 मरीजों में से नौ किसी और बीमारी से ग्रस्त नहीं थे, जबकि 17 मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। राज्य में संक्रमण के कारण यह एक दिन में हुई अब तक की सबसे ज्यादा मौत है। उन्होंने कहा कि इनमें से 20 मरने वाले अहमदाबाद से थे। रवि ने कहा कि अहमदाबाद में 250 नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


वडोदरा और सूरत में 17-17 मामले सामने आए हैं और वह उन 12 जिलों में शामिल हैं जहां शनिवार को नए मामले मिले हैं। गुजरात में कोविड-19 के आंकड़ों की बात करें तो संक्रमित मामले 5,054, नए मामले -333, कुल मौत- 262, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली-896, उपचाररत मामले- 3896, अब तक 74,116 लोगों की हुई जांच।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें