फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पंजाब में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटा होशियारपुर का शख्स संक्रमित

Tue, 10 Mar 2020 03:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत में सोमवार को कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 46 पर पहुंच गई है। दिल्ली, यूपी के आगरा और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला सामने आया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिल में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। कोरोनावायरस की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले है। अन्य देशों की बात करें तो चीन के बाद अब इटली में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। यहां लोग अपने घरों में कैद हैं। पढ़ें कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 09-Mar-2020

परिवार के साथ इटली से लौटा शख्स संक्रमित

इटली से पिछले सप्ताह लौटे होशियारपुर के एक शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह पंजाब में इस बीमारी का पहला मामला है। पंजाब के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि एयर इंडिया की उड़ान से इटली के मिलान से अमृतसर लौटे शख्स की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ चार मार्च को दिल्ली के रास्ते अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था। हालांकि इस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे की जांच का नतीजा निगेटिव आया है। हालांकि, दोनों को भी अमृतसर अस्पताल में अलग रखा गया है।

08:54 PM, 09-Mar-2020

सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ईरान के लिए रवाना

गाजियाबाद: भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान ईरान की राजधानी तेहरान में सुबह दो बजे पहुंचेगा। और वापस भारत सुबह 9.30 बजे पहुंचेगा। 
 
 
 

08:48 PM, 09-Mar-2020

गांधी संदेश यात्रा टली

कांग्रेस की गांधी संदेश यात्रा टली, ये यात्रा 12 मार्च को होनी थी। पार्टी की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर ये यात्रा शुरू होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के मद्देनजर इसे टाल दिया गया। इस यात्रा का 6 अप्रैल को दांडी में समापन होना था। 

 

विज्ञापन
07:59 PM, 09-Mar-2020

कर्नाटक में प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद

कर्नाटक में कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा है कि बंगलूरू के सभी प्राथमिक विद्यालयों मंगलवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं, राज्य के महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने राज्य में आंगनवाड़ियों के लिए 7 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।
 
 

07:39 PM, 09-Mar-2020

बंगलूरू में मिला एक मरीज

कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि बंगलूरू का एक व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति ने अमेरिका की यात्रा की थी। हालांकि व्यक्ति का हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए व्यक्ति की पत्नी और बच्चे को विशेष वार्ड में जांच के लिए भेज दिया गया है। वह एक मार्च को अमेरिका से बंगलूरू लौटा था और उसे पांच मार्च लक्षणों का पता चला। उसके साथ यात्रा करने वाले एक और व्यक्ति को विशेष वार्ड में भेजा गया है।  

 
 

विज्ञापन
06:08 PM, 09-Mar-2020

भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान आज ईरान के लिए उड़ान भरेगा और वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लेकर आएगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान रात करीब आठ बजे हिंडन हवाई अड्डे से रवाना होगा। ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं जहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन पहले महान एयरलाइन का एक विमान 300 भारतीयों के स्वाब का नूमना ईरान से लेकर भारत आया था।

सी-17 ग्लोबमास्टर के कैप्टन विंग कमांडर करन कपूर ने कहा है कि हमने हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से साढ़े आठ बजे उड़ान भरने की योजना बनाई है और हम तेहरान में रात दो बजे प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान से हम साढ़े चार बजे निकलेंगे और सुबह साढ़े नौ बजे भारत लौट आएंगे। हिंडन में यात्रियों को ठहराने की सुविधा स्थापित की गई है।
 

 

05:00 PM, 09-Mar-2020

इंडिगो की दोहा के लिए उड़ानें रद्द

कोरोना वायरस के कारण भारतीय यात्रियों पर कतर के पाबंदी लगान के बाद इंडिगो ने 17 मार्च तक दोहा के लिए उड़ानें रद्द कीं।

 

02:59 PM, 09-Mar-2020

सभी राज्यों को व्यापक दिशा निर्देश: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि हम कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए सभी राज्यों को व्यापक दिशा निर्देश भेज रहे हैं। राज्यों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए जल्द रैपिड एक्शन टीम बनाने के लिए कहा गया है। 

 

02:56 PM, 09-Mar-2020

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- इस होली में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल से बचें

 राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को लोगों से अपील की कि कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर इस बार होली पर वे चीन के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात काबू में हैं लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और बुखार या जुकाम जैसे लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

02:50 PM, 09-Mar-2020

कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल के उपयोग में गिरावट

कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल के उपयोग में 2009 के बाद पहली सालाना गिरावट : अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

02:43 PM, 09-Mar-2020

मंगलूरू में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं

हाल ही में दुबई से मंगलूरू लौटे एक व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि की खबरों पर दक्षिण कन्नड़ की उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने कहा कि मंगलूरू में अब तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
 

 

02:12 PM, 09-Mar-2020

कर्नाटक के अस्पताल से कोरोनावायरस का संदिग्ध भागा

दुबई से मंगलूरू के हवाईअड्डे पर आए जिस व्यक्ति को कोरोनावायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती करवाया गया था, वह अस्पताल से भाग गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

01:49 PM, 09-Mar-2020

8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच

अब तक 8,255 उड़ानों से आए 8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच की गई है जिनमें से 1,921 यात्रियों में लक्षण नजर आए थे। इनमें से करीब 177 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 33,599 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है जबकि 21,867 यात्रियों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपना यात्रा इतिहास स्पष्ट तौर पर बताने और स्वत: उल्लेख वाले फॉर्म ठीक से भरने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन स्थिति, उठाए गए कदमों और राज्यों की भविष्य की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी समीक्षा कर रहे हैं।
 

01:41 PM, 09-Mar-2020

कोरोनावायरस पर डॉ हर्षवर्धन, केजरीवाल और उपराज्यपाल की बैठक 

कोरोनावायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच बैठक चल रही है।
 


 

01:22 PM, 09-Mar-2020

लोगों को सुरक्षित रखने लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बरती जा रहीं सावधानी

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से बयान जारी किया गया है कि कोरोनावायरस से लोगों को सुरक्षित रखने लिए एयरपोर्ट सावधानी बरत रहा है। अब कोविड-19 की तैयारी का समय है। सरल सावधानियां और योजना एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
 



 

01:16 PM, 09-Mar-2020

पश्चिम बंगाल में जांच के लिए अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से भारत में प्रवेश करने वालों की जांच करने के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने फुलबाड़ी इंट्रीगेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में एक अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित किया है। 
 

 

12:57 PM, 09-Mar-2020

ओडिशा में कोरोनावायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई

भुवनेश्वर में सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा अनुसंधान इकाई में कोरोनावायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि राज्य में अभी तक कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग के सचिव निकुंज बिहारी धाल ने कहा कि अब क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र में कोरोनावायरस की जांच की सुविधा उपलब्ध है और पहले नमूने की जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

12:45 PM, 09-Mar-2020

कोरोनावायरस के संदिग्ध तीन विदेशी युवक बीएचयू पहुंचे

कोरोनावायरस के संदिग्ध तीन विदेशी युवक सोमवार को बीएचयू अस्पताल पहुंचे। हाल ही में विदेश की यात्रा कर लौटे तीनों युवक सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान थे। एहतियात के तौर पर सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स के पहली मंजिल पर बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका सैंपल लिया गया है। इससे पहले बीएचयू में भर्ती इटली के युवक और अमेरिकन विदेशी महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

12:30 PM, 09-Mar-2020

पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में कोरोनावायरस की पुष्टि

पेटीएम कर्मचारी की पत्नी कोरोनावायरस संक्रमित पाई गई है। वो अभी सफदरजंग में भर्ती हैं। इटली से पिछले महीने वापस आई थीं। शादी के बाद दोनों पहली बार इटली घूमने गए थे।

12:18 PM, 09-Mar-2020

तमिलनाडु के सीएम ने की बैठक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कोरोनावायरस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य के डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
 

12:12 PM, 09-Mar-2020

एनजीटी ने बायोमेट्रिक मशीनों पर लगाई रोक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (प्रिंसिपल बेंच) में बायोमेट्रिक मशीनों पर रोक के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
 

 

12:02 PM, 09-Mar-2020

चीन में 22 और लोगों की मौत

चीन में घातक वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 3,119 पर पहुंच गया है। जनवरी के बाद से किसी एक दिन में हुई ये सबसे कम मौतें हैं। वहीं संक्रमण के नए मामलों में भी कमी देखी गई है और रविवार को ऐसे महज 40 मामले दर्ज किए गए। वायरस के मामलों में लगातार देखी जा रही गिरावट के बाद अधिकारियों ने वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में 11 अस्थायी अस्पतालों को बंद कर दिया।

11:56 AM, 09-Mar-2020

पाकिस्तान में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया

पाकिस्तान में कोरोनावायरस का एक और मामला सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। नया मामला रविवार को कराची से सामने आया, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया है।

11:52 AM, 09-Mar-2020

देशभर में अभी तक कोरोनावायरस के 42 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा कि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस के 42 मामले सामने आ चुके हैं।
 

 

11:48 AM, 09-Mar-2020

महाराष्ट्र में 15 लोग अभी भी निगरानी में

महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 लोग अभी भी निगरानी में हैं, 258 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक कोरोनावायरस संक्रमण के लिए एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
 

 

11:05 AM, 09-Mar-2020

कतर ने लगाई विदेशी लोगों पर रोक

कतर के सरकारी संचार कार्यालय ने कहा है कि सूचीबद्ध देशों से यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों के लिए कतर में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इस सूची में बांग्लादेश, चीन, मिस्र, भारत, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड के नाम शामिल हैं। संदिग्ध यात्रियों के दोहा से कोच्चि कतर एयरवेज की फ्लाइटमें आने पर एयरवेज ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि कतर एयरवेज भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
 

 

10:47 AM, 09-Mar-2020

जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस का पहला मामला

जम्मू में 63 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मामला है जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई है। पूर्व में ईरान की यात्रा कर चुकी महिला उन दो मरीजों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने पिछले सप्ताह “हाई वायरल लोड मामला” घोषित किया था। हाई वायरल लोड मामले ऐसे मामले होते हैं जिनमें संक्रमण बहुत ज्यादा होता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'महिला मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि अन्य मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।'

10:25 AM, 09-Mar-2020

इटली से लौटा था परिवार

अधिकारियों ने बताया कि बच्चा और उसके माता पिता सात मार्च को सुबह छह बजे इटली से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उनकी यहां स्थापित निगरानी प्रणाली में ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की गई। उन्होंने बताया कि बच्चे में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे। इसके बाद उन्हें तुरंत कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पृथक वार्ड में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता के नमूनों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

10:18 AM, 09-Mar-2020

जम्मू में 400 व्यक्ति निगरानी में 

जम्मू और कश्मीर में प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने कहा कि जम्मू के सतवारी और सरवाल क्षेत्रों में 400 व्यक्ति निगरानी में हैं। इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
 

10:16 AM, 09-Mar-2020

केरल के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

केरल में पठानमथिट्टा जिला कलेक्टर ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। कक्षा 10 की परीक्षाएं अनुसूची के अनुसार आयोजित की जाएंगी। कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। 
 

10:02 AM, 09-Mar-2020

लेह में कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत, गांव जाने का रास्ता सील 

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोनावायरस से दो मरीजों के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद एक संदिग्ध अली मोहम्मद की (73) की मौत एनएनएम अस्पताल लेह में हो गई। इस मरीज के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। मृतक ईरान से 26 फरवरी को लौटे उसी दल का हिस्सा था जिसके दो सदस्य पहले से संक्रमित पाए गए हैं और उनका उपचार लेह अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जिला प्रशासन ने अली मोहम्मद के गांव चुचोट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। अब उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों का परीक्षण किया जा रहा है। 

09:52 AM, 09-Mar-2020

केरल में तीन साल का मासूम संक्रमित

केरल में हाल ही में इटली की यात्रा करने वाले एक तीन साल के मासूम बच्चे को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ इटली से सात मार्च को कोच्चि पहुंचा था। हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके पिता-माता को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
 

 

09:51 AM, 09-Mar-2020

इटली में कोरोना वायरस से एक दिन में 133 लोगों की मौत

कोरोनावायरस से इटली में एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में मृतकों की कुल संख्या 366 पहुंच गई, जबकि एक दिन में संक्रमण के 1,492 मामले सामने आने के बाद इटली ने दो करोड़ से अधिक मास्क के आर्डर दिए हैं। चीन के बाद कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश इटली ही है जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 7,375 पहुंच गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौत उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं।

09:42 AM, 09-Mar-2020

चीन में 22 और लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस की वजह से सोमवार को 22 और लोगों की मौत हो गई हालांकि जनवरी से इस बीमारी के आंकड़ों के सामने आने के लिहाज से सबसे कम नए मामले दर्ज हुए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश भर में 40 नए मामले मिले जिनमें से अधिकांश हुबेई से थे जहां इस बीमारी का प्रकोप सबसे ज्यादा है। सोमवार को इस बीमारी के कारण मरने वाले 22 लोगों में से 21 हुबेई से थे। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 3,119 लोगों की जान जा चुकी है।

चीन में इस बीमारी से 80,700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हुबेई में बीते कुछ हफ्तों में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को प्रांत में दर्ज किए गए सभी मामले वुहान से सामने आए, जहां दिसंबर में इस वायरस ने सबसे पहले दस्तक दी थी।

09:30 AM, 09-Mar-2020

Coronavirus: पंजाब में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटा होशियारपुर का शख्स संक्रमित

कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू के प्ले स्कूलों (किंडरगार्टन) में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला कर्नाटक के स्वास्थ्य आयुक्त पंकज कुमार पांडे की सलाह पर किया। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूली शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने रविवार रात को ट्वीट किया, ‘स्वास्थ्य आयुक्त की सलाह पर बंगलूरू उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों में केजेजी/यूकेजी कक्षाओं की छुट्टी घोषित की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें