फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: आज जानें वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या बरतें सावधानी

Sun, 25 Apr 2021 05:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 25 अप्रैल यानी आज शाम चर्चा होगी कि कोरोना का टीका लगवाने से पहले किस तरह की सावधानियां बरतें। वहीं, टीका लगवाने के बाद क्या ख्याल रखना चाहिए?
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी का खौफ बढ़ता जा रहा है। हर तरफ मारामारी मची हुई है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन ने खास पहल की है, जिसके तहत जाने-माने विशेषज्ञ कोरोना और वैक्सीन से संबंधित सवालों के जवाब देते हैं। इसी कड़ी में आज विशेषज्ञ बता रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर यह लाइव चर्चा हो रही है। इसमें आप अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।

विज्ञापन




 

इस विषय पर होगी लाइव चर्चा

25 अप्रैल यानी आज शाम चर्चा होगी कि कोरोना का टीका लगवाने से पहले किस तरह की सावधानियां बरतें। वहीं, टीका लगवाने के बाद क्या ख्याल रखना चाहिए? अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस दौरान उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा और दिल्ली एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) कोरोना वैक्सीन से संबंधित सवालों के जवाब देंगे। 

लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू

बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। 
विज्ञापन

ऐसा है कोरोना का हाल

गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें