भारत में कोविड-19 के मामले 37 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। बुधवार को एक दिन में 78,357 नए मामले सामने आए। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,045 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 320 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 135, तमिलनाडु के 96, आंध्र प्रदेश के 84, पंजाब के 59, उत्तर प्रदेश के 56, पश्चिम बंगाल के 55, बिहार के 39, मध्यप्रदेश के 32, दिल्ली के 18, हरियाणा के 17, गुजरात तथा जम्मू-कश्मीर के 14-14, राजस्थान के 13, पुडुचेरी के 12, झारखंड, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना के 10-10, असम के नौ, त्रिपुरा के पांच, केरल के चार, हिमाचल प्रदेश, गोवा तथा मेघालय के दो-दो लोग शामिल हैं। जबिक चंडीगढ़, मणिपुर, लद्दाख तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की जान गई।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 66,333 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 24,903 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,418, कर्नाटक में 5,837, दिल्ली में 4,462, आंध्र प्रदेश में 4,053 , उत्तर प्रदेश में 3,542, पश्चिम बंगाल में 3,283 , गुजरात में 3,034, पंजाब में 1,512 और मध्यप्रदेश में 1,426 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में 1,069, तेलंगाना में 846, जम्मू-कश्मीर में 717, हरियाणा में 706, बिहार में 621, ओडिशा में 503, झारखंड में 428, असम में 315, केरल में 298, छतीसगढ़ में 287, उत्तराखंड में 280, पुडुचेरी में 240, गोवा में 194 और त्रिपुरा में 118 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।
चंडीगढ़ में 57, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 40, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 12, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।