फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : केरल में कोविड-19 से नवजात की मौत, राज्य में आज तीन नए मामले

Fri, 24 Apr 2020 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से चार महीने की बच्ची की मौत हो गई और तीन अन्य लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अब 450 तक पहुंच गई है। वहीं 15 लोगों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नवजात की मौत के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले दो बुजुर्ग लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक बच्ची को कोझिकोड़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुखार, सर्दी और सांस लेने में दिक्कत तथा जकड़न की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। उससे पहले बच्ची का इलाज दो और अस्पतालों में हुआ था। बच्ची की मौत सुबह छह बजे हो गई।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि कासरगोड से संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामले 116 हैं, वहीं 21,725 लोग निगरानी में हैं तथा 452 लोग अस्पतालों में हैं। अब तक 21,000 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 20,830 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें