छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,256 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,01,500 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 113 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 9,530 लोगों ने गृह पृथकवासस की अवधि पूरी की।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 135 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से गत 24 घंटे के दौरान 105 लोगों की तथा पिछले दिनों 30 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,256 मामले आए हैं।
इनमें रायपुर जिले से 3,438, दुर्ग से 1,778, राजनांदगांव से 1319, बालोद से 199, बेमेतरा से 293, कबीरधाम से 425, धमतरी से 411, बलौदाबाजार से 616, महासमुंद से 339, गरियाबंद से 795, बिलासपुर से 1139, रायगढ़ से 710, कोरबा से 892, जांजगीर चांपा से 690, मुंगेली से 288, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 206, सरगुजा से 231, कोरिया से 227, सूरजपुर से 375, बलरामपुर से 150, जशपुर से 284, बस्तर से 133, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 17, कांकेर से 170, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 18 और अन्य राज्य से आए दो मामले शामिल हैं।
पटना नगर निगम दाहगृह के प्रमुख राजकुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब 10 से 12 शव यहां लाए गए जिनमें से छह से सात शव कोरोना संक्रमितों के थे। उन्होंने कहा कि आज अन्य दिनों के मुकाबले यहां आने वाले शवों की संख्या कम रही है। हम रोजाना लगभग चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।