फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना: पीएम मोदी की राज्यपालों के साथ बैठक, जानिए वार्ता के प्रमुख बिंदु

Wed, 14 Apr 2021 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों (एलजी) के साथ बैठक की। बता दें कि यह इस तरह की पहली बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने राज्यपालों से संवाद किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के राज्यपालों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में राज्यपालों की भूमिका पर चर्चा की और कोविड से जंग में उन्हें राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी। बता दें कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि वार्ता के दौरान मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों को सलाह दी कि माइक्रो कंटेनमेंट को लेकर यह सुनिश्चित करने के लिए कि सामाजिक संस्थान राज्य सरकारों के साथ सहज सहयोग कर रही हैं, वह सक्रिय रूप से दखल दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और टीका उत्सव के दौरान टीकाकरण अभियान विस्तृत हुआ और नए टीकाकरण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

राज्यपाल जनभागीदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि राज्यपाल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी सामुदायिक संगठनों, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त शक्ति का उपयोग करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपालों से कहा कि सरकार टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकाकरण और उपचार के बारे में संदेश फैलाने के साथ-साथ राज्यपाल आयुष से जुड़े उपायों के बारे में भी जागरूकता फैला सकते हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक मतभेद भुलाकर काम करें: उपराष्ट्रपति
बैठक में मौजूद रहे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए जांच, नजर रखने और उपचार करने की रणनीति नई ऊर्जा के साथ लागू करने की जरूरत है। डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए राज्यपालों को संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सक्रियता से मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करें और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मिलकर टीम की तरह काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें