फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन मई तक की योजना जारी करेगी सरकार, किसानों से लेकर हाइवे के ढाबों तक को छूट के आसार

Wed, 15 Apr 2020 06:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि, मत्स्य पालन और दवा उद्योग को देश में 15 अप्रैल  से चालू हो रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण में थोड़ी छूट दिए जाने के आसार हैं।  गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हाईवे किनारे के ढाबों, ट्रक रिपेयरिंग वर्कशॉप और स्थानीय मजदूरों के साथ निर्माण कार्यों को भी लॉकडाउन 2.0 में ढील दी जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि जिलों के बीच आवागमन पर प्रतिबंध 3 मई तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए 20 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से कुछ छूट दिए जाने की बात कही थी।

शराब की दुकानें खोलने की मिल सकती है इजाजत

केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को अपनी आबकारी नीति लागू करने की भी इजाजत दी जा सकती है। बता दें कि असम और मेघालय में पहले से ही शराब की दुकानों को खोलने की छूट दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री के साथ 11 अप्रैल को बैठक के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शराब को राजस्व जुटाने का अहम जरिया बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें