ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना की तैयारी के लिए 261 रेल डिब्बों को पृथक वॉर्ड में बदलना है जिनमें 46 कोचों में काम पूरा कर लिया गया है।
बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आइसोलेशन कोच का निर्माण किया है। राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में ये तैयारियां की गई हैं।
मध्य प्रदेश के मोरेना में दस नए संक्रमित पाए गए हैं। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि सभी संक्रमित दुबई से लौटे संक्रमित युगल के रिश्तेदार हैं। हालांकि परिवार के 18 सदस्यों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं।
तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने 'कोरोना वायरस हेलमेट' लगाया हुआ था।
मथुरा के वृंदावन में विदेशी महिलाओं ने जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार किया। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में मदद के लिए महिलाओं ने खाने बनाए और उन्हें पैक किया।
मध्यप्रदेश के रायसेन में फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में उस व्यक्ति द्वारा फलों पर थूक लगाते हुए दिखाया गया था। इसपर इलाके की पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि वीडियो पुराना है और घबराने वाली बात नहीं है, हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।
बी.एम.सी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने शिवाजी नगर के रसेल मार्केट को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। बीएमसी के मेयर गौतम कुमार ने बताया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और लगातार कानून तोड़ रहे थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में चार नए संक्रमित पाए गए हैं, इन सभी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
एमपी के इंदौर में 16 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां पर कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।
असम में चार नए संक्रमित, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24 हुई।
असम में तीन नए संक्रमित पाए गए हैं, जिसके राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। आज मिले तीन संक्रमितों में से दो वे हैं जो निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए थे: हिमंता बिस्वा शर्मा (मंत्री, असम)
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 15 संक्रमित पाए गए हैं, इनमें सात लोग सूर्यनगर मामले के करीबी हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि वे 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा है कि वे सरकार की तरफ से कोई नई अधिसूचना आने तक इसे जारी रखेंगे।
मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 142 लोगों को पिछले कई दिनों से क्वारंटाइन में रखा गया है। 11 में से 4 लोग कल पॉजिटिव निकले हैं जबकि बाकी लोग आज पॉजिटिव निकले हैं: सीआईएसएफ
चेन्नई के अस्पताल में तैनात किए गए रोबोट
तमिलनाडु में कोरोना वायरस से निपटने के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में रोबोट को तैनात किया गया है। यह रोबोट कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भोजन और दवाइयां परोसने का काम कर रहा है। रोबोट चेन्नई के गवर्नमेंट स्टेनली मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात किए गए हैं।
पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया मेडिकल स्टाफ का उत्साह
कोरोना वायरस से पहले मोर्चे पर लड़ रहे मेडिकल स्टाफ का पुलिसकर्मियों ने उत्साह बढ़ाया। मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिसकर्मियों ने नर्मदा ट्रॉमा सेंटर पर सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया।
कर्नाटक के हसन जिले से दिल्ली के तब्लीगी जमात मरकज में शामिल होने वाले 16 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। हसन जिले के कलेक्टर आर गिरीश ने यह जानकारी दी।
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले बिहार के 57 लोगों में से 35 का पता लगा लिया गया है।