फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप जारी : पिछले 24 घंटे में आए 18,599 नए केस, 97 लोगों ने गंवाई जान

Mon, 08 Mar 2021 10:29 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,599 नए मामले दर्ज किए गए और 97 लोगों ने इस जानलेवा संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालत हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,599 नए मामले दर्ज किए गए और 97 लोगों ने इस जानलेवा संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,599 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,12,29,398 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 97 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल लोगों संख्या 1,57,853 हो गई हैं।
 
वायरस को मात देने वालों की संख्या घटी 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में  14,278 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,82,798 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इससे कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,88,747 हैं।
विज्ञापन




इतने लोगों की हुई जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में रविवार तक कुल 22,19,68,271 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 5,37,764 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें