राजस्थान सरकार ने कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण के लिए एक से 31 वें दिसंबर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के दूर मुख्यालय शहरों की शहरी सीमा के भीतर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा, 'भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से हुईं 496 मौतों में से 70.97 प्रतिशत मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुईं।'
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 41,810 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 496 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,36,696 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,92,920 हो गई है। अब तक 88,02,267 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,298 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,53,956 है।