फ्रांस के स्कूलों में 11 साल के बच्चों को मास्क लगाकर आने की ही अनुमति है। इससे बड़े बच्चों को वाइजर कैप लगाकर स्कूल आना अनिवार्य है। ऑस्ट्रेलिया में हफ्ते में एक ही दिन स्कूल आने का नियम रखा गया है, बाकी दिन घर पर ही पढ़ाई करनी होगी। ताइवान और नीदरलैंड्स के स्कूलों में प्लास्टिक स्क्रीन से विभाजन किया गया है। फिनलैंड में बच्चों को हाथ मिलाने और गले मिलने की मनाही है उन्हें इसके लिए नए तरीके सिखाए जा रहे हैं।
यूरोप के इन प्रमुख देशों में खुले सैलून, रेस्तरां और सिनेमा
- इटली में पार्क, बार, रेस्तरां, सामान्य दुकानें, म्यूजियम और चर्च खुल चुके हैं। जून से कुछ होटल बुकिंग के आधार पर खुलेंगे जबकि कुछ ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
- जर्मनी में कुछ घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू की गई हैं। सभी दुकानें और रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी गई है। होटल 25 मई से खुलेंगे।
- ग्रीस में उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। एक जून से ब्रिटेन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। जून से मॉल, रेस्तरां, सिनेमा खुलेंगे।
- स्पेन में बार और रेस्तरां खोल दिए गए हैं जबकि दोस्तों और रिश्तेदारों को 10 लोगों के समूह में मिलने और पार्टी करने की अनुमति है। सिर्फ मैड्रिड और बार्सिलोना में लॉकडाउन नहीं खोला गया है।
- बेल्जियम में दुकानें और म्यूजियम खुल गए हैं। आठ जून से कैफे, रेस्तरां ओर पर्यटन स्थल खोलने की तैयारी चल रही है।
- फ्रांस में प्राथमिक विद्यालय, सैलून खुल चुके हैं जबकि रेस्तरां और बार दो जून के बाद खुलेंगे। पेरिस से लंदन के लिए कुछ उड़ानें भी शुरू की गई हैं।
- ब्रिटेन सरकार ने लोगों को काम पर लौटने को कहा है। निजी वाहनों से ऑफिस या कारोबार स्थल जाने की सलाह दी है। ट्रेनों और अन्य सावर्जनिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- डेनमार्क में दुकानें, पार्क, रेस्तरां और कुछ होटल खोले गए हैं। सावर्जनिक परिवहन सुविधाएं दोबारा शुरू की गई हैं। खेल गतिविधियां, थिएटर और सिनेमा आठ जून के बाद खुलेंगे।
- फिनलैंड में ब्रिटेन जाने के लिए उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। दुकानें खोल दी गई हैं। रेस्तरां, बार और सांस्कृतिक संस्थाएं एक जून के बाद खुलेंगे।
- नीदरलैंड्स में दुकानें, होटल, म्यूजियम, सिनेमा, थिएटर खोले गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया। घर के बाहर के रेस्तरां एक जून से खुलेंगे।