फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने की घोषणा के बाद त्रिपुरा में दोबारा बढ़ी संक्रमित मरीजों की संख्या

Sun, 10 May 2020 03:06 PM IST
आसिम खान पीटीआई, अगरतला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब द्वारा त्रिपुरा को कोविड-19 मुक्त घोषित किए जाने के कुछ दिन बाद राज्य में संक्रमण के मामलों में खासी वृद्धि देखने को मिली और दो मई से एक सप्ताह के अंदर राज्य में 130 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी मामले धलाई जिले की बीएसएफ की दो बटालियन के हैं।

विज्ञापन


ताजा मामलों को ध्यान में रखने हुए राज्य सरकार ने धलाई जिले को रेड जोन और बटालियन मुख्यालय, गंदचेर्रा में आधार शिविर, बांग्लादेश की सीमा से लगे करीना और कमलपुर कस्बों सहित पांच स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र चिह्नित किया है।

संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) एस के राकेश ने कहा, ‘मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि संक्रमण आगे नहीं फैलेगा क्योंकि यह बीएसएफ बटालियन के मुख्यालय तक ही फैला है। हालांकि, हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में सरकार जीबी पंत अस्पताल में सुविधाओं का उन्नयन कर रही है।’
विज्ञापन


बता दें की दो मई को बीएसएफ के दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके अगले ही दिन 12 और जवान संक्रमित पाए गए। इसी तरह अगले कुछ दिनों तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती रही। फिलहाल त्रिपुरा में 132 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें