फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : कोरोना के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित, सिनेमा हॉल पर रोक लगाने का विचार नहीं

Wed, 24 Mar 2021 11:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • तेलंगाना में कोरोना के चलते सभी परीक्षा स्थगित
  • राज्य में सिनेमाहॉल बंद करने की खबरों का किया गया खंडन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों की चल रही आगामी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में  कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं के परिवर्तित समय की बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

सिनेमाहॉल नहीं किए जाएंगे बंद
वहीं तेलंगाना सरकार ने सिनेमाहॉल को बंद किए जाने की खबर का खंडन किया है। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने कहा कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सिनेमाहॉल को बंद किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें