फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Maharashtra: मुंबई-पुणे व विदर्भ के बाद मराठवाड़ा  में भी फैला कोरोना वायरस

Sun, 21 Feb 2021 05:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पुणे और विदर्भ के बाद मराठवाड़ा में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को एक दिन में महाराष्ट्र में 6,281 नए कोरोना मरीज मिले और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48,439 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 6,281 नए कोरोना संक्रमित मिलने से प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 20,93,913 हो गई है। मुंबई में जहां शनिवार को 897 नए संक्रमित पाए गए वहीं, पुणे में 847 और अमरावती में 1,055 नए मरीज सामने आए हैं।

विदर्भ के अकोला व नागपुर परिमंडल में एक दिन में 2,609 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह मराठवाड़ा के औरंगाबाद और परभणी जिले में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चार दिन पहले औरंगाबाद जिला अस्पताल के कोवि
विज्ञापन


बार व रेस्टोरेंट का बदलेगा समय
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगामी 15 दिन मुंबई के लिए बेहद अहम हैं। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश ककाणी ने कहा कि बीते दो सप्ताह पहले जहां संक्रमितों की संख्या 500 थी वहीं अब बढ़कर 900 के करीब पहुंच गई है। इसलिए कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए आगामी दो सप्ताह काफी अहम हैं। इसके मद्देनजर होटल-रेस्टोरेंट व बार के समय में भी बदलाव किया जाएगा।

767 ऑटोरिक्शा चालकों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
ठाणे यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त ने कहा, '19 और 20 फरवरी को 767 ऑटोरिक्शा चालकों के खिलाफ शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने और ऑटो रिक्शा में दो से अधिक यात्रियों को ले जाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों से 3,80,000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें