फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in mumbai: मुंबई पुलिस ने नागरिकों से की अपील, घर के दो किमी के दायरे से बाहर न जाएं

Mon, 29 Jun 2020 05:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
coronavirus- Mumbai Police - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सैलून, दुकानों या एक्साइज के मकसद से अपने घरों से दो किलोमीटर के दायरे से बाहर न जाएं। यह अपील कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि दो किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने की अनुमति केवल ऑफिस जाने या चिकित्सा आपातकाल के लिए है। इस दायरे के बाहर शॉपिंग आदि के लिए जाने पर सख्ती से पाबंदी है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे केवल आवश्यक गतिविधियों के लिए ही बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और यदि लोग बाजार, सैलून आदि के लिए बाहर निकलते हैं तो लोगों के लिए इसकी सीमा दो किलोमीटर का दायरा तय किया गया है।

सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने वाली दुकानों और बाजारों को बंद कर दिया जाएगा। रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक के रात्रिकालीन कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें